अगस्त क्रांति के अवसर पर जन अधिकार पार्टी (लो०) दरभंगा इकाई के तत्वाधान में राज्यव्यापी विशाल साईकिल जुलूस स्थानीय विद्दापति चौक से जिला मुख्यालय तक निकाला गया।जुलूस का नेतृत्व पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष उमेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का प्रमुख मांग:-

1.जातीय जनगणना कराने की मांग…..
2.बैकलाग में पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी दो…..
3.पेगासस कांड की जांच कराओ…….
4.बाढ पीडीतो के बीच प्रयाप्त राहत कार्य चलाओ…..
5.बढती महंगाई पर रोक लगाने की मांग को लेकर एवं जाप सुप्रीमों पप्पू यादव जी को अविलंब रीहा करो।
वही जाप नेताओं के 11सदस्यी शिष्टमंडल के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री को भेजने के लिए 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा और प्रधान महासचिव चुनमुन यादव ने संयुक्त रुप से कहा कि 2020के विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था जातीय जनगणना कराया जाएगा लेकिन आज पुरा देश जातीय जनगणना कराने की मांग कर रही है तो भाजपा यूं टर्न ले रहा है इससे भाजपा का दोहरा चरित्र प्रलक्षित होता है।युवा जिला अध्यक्ष विश्वम्भर यादव ने कहा कि आरक्षित कोटे से लाखों बैकलाग कि सीट खाली है,महंगाई और बेरोज़गारी की आलम चरम पर है,बेरोजगार युवा योग्यता पाकर भी दर-बदर की ठोकर खा रहें है लेकिन सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंग रहा है कि बेरोजगार युवा को बहाल करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना करवाने की मांग जात पात की राजनीति नहीं,बल्कि उपेक्षित,गरीब व वंचित समाज के उत्थान के लिए एक अत्यावश्यक सकारात्मक प्रगतिशील कदम है।यह सर्वविदित है कि देश में समाजिक आर्थिक रुप से पिछडे OBC,SC,ST और EWS है।अगर सबकी संख्या की सही जानकारी नहीं होगी तो उनके उत्थान के लिए प्रयास कैसे होंगे?
कोई समूह यह ना समझे कि जातिगत जनगणना करवाना उनके हितों को दबाने वाला कदम होगा।समाजिक,आर्थिक,शैक्षिक व राजनितिक पिछड़ापन एक बिमारी है।बिमारी से मुंह मोड़ने से नहीं बल्कि उसके जड में जाकर उसकी पुरी जानकारी प्रप्त कर उसके उत्थान व समावेशीकरण के उपाय करने से उसका उपचार होगा।
जिला उपाध्यक्ष चन्द्रकांत सिंह यादव ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड का अविलंब जांच होना चाहिए और दोषीयों पर देश द्रोह का मुकदमा चलनी चाहिए।
महिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विभा देवी ने कही कि सरकार ढाक के तीन पात वाली बात कर रही बिहार के कई जिला प्रलयकारी बाढ के चपेट में हैं, बाढ पीडीतो के बीच पर्याप्त राहत कार्य चलाने के बजाय नीतीश जी अध्यक्ष बदल रहे हैं।
मौके पर
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पप्पू सरदार,युवा शक्ति जिला अध्यक्ष मणिकांत यादव,युवा शक्ति प्रधान महासचिव सद्दाम हुसैन,गंगा कु० यादव,राकेश यादव,युवा नगर अध्यक्ष राधे कृष्ण बिहारी,सोशल मिडिया प्रभारी सत्यम शिवम,आदित्य कुमार सिंह,छात्र प्रदेश प्रवक्ता दीपक झा,छात्र जिला अध्यक्ष दीपक स्टार कुणाल पांडे, नगर अध्यक्ष रोशन झा,मो०एहशान, दिलशाद,जिला उपाध्यक्ष जिला महासचिव पिंकू यादव,जिला सचिव सोनू राम,अशोक यादव,प्रदीप यादव,अमित आर्यन,सीतेश यादव,गजेंद्र कुमार,त्रिलोक बिहारी,राजदेव यादव,राधे कृष्ण बिहारी,जयशंकर कुंमार,अफसर अली सहित सैकड़ों के संख्या पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal