बनेगा कानून लागू करे केंद्र सरकार:-आर० तिरमिलैय
एआईवाईएफ का तीन दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार से
11 से 13 अगस्त तक एआईवाईएफ का प्रशिक्षण शिविर

दरभंगा अखिल भारतीय नौजवान संघ (एआईवाईएफ) के द्वारा राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी की समीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एआईवाईएफ के राष्ट्रीय महासचिव आर०तिरमिलैय ने कहा कि वर्तमान दौर में केंद्र और राज्य के अंदर नौजवान विरोधी सरकार सत्ता में आसीन हैं। जब से भाजपा नीत कि केंद्र में सरकार बनी है तब से लगातार नौजवान विरोधी नीतियां सरकार लागू की जा रही है। देश के अंदर बेरोजगारी एक बड़ी महामारी का रूप ले चुकी है। सरकार को जहां बड़े संख्या में रोजगार उत्पन्न करने करना चाहिए था वहीं सरकार लाखों लोगों को रोजगार से बेदखल कर रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों नौजवानों की नौकरी खत्म हो चुकी है। सरकारी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सीट खाली रहने के बावजूद भी सरकार वहां नए नौजवानों को भर्ती नहीं कर रही है। संगठन सरकार से भगत सिंह रोजगार गारंटी कानून (बनेगा) लागू कर सभी नौजवानों को उसके योग्यता के अनुसार नौकरी की मांग करती है। वही संगठन के राज्य सचिव रोशन कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के अंदर सरकार लगातार बड़े-बड़े फैक्ट्री को बंद करके आम लोगों को महानगरों में छोटे-छोटे नौकरी के लिए भटकने पर मजबूर कर दिया है। दरभंगा सहित प्रदेश के दर्जनों चीनी मिल, जूट मिल को सरकार की गलत नीतियों के कारण बंद पड़ी हुई है। दरभंगा का प्रतिष्ठित अशोक पेपर मिल भी सरकार की गलत नीतियों के कारण बंद है। जब तक बिहार के अंदर पुराने उद्योग को पुनः चालू कर और नए उद्योगों की स्थापना नहीं की जाएगी। तब तक बिहार के लोग महानगरों में रोजगार के लिए पलायन करते रहेंगे सरकार को पलायन रोककर योग्यता के अनुसार प्रदेश में ही सभी लोगों को नौकरी सुनिश्चित करनी चाहिए। वही संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा ने कहा कि देश के प्रथम नौजवान संगठन एआईवाईएफ का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 11 से 13 अगस्त को लहेरियासराय एनपी मिश्रा चौक स्थित माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे राज्य भर से लगभग 100 नौजवान संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वही मौके पर एआईवाईएफ के संगठन के जिला संयोजक आनंद मोहन ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में जिला और प्रदेश भर के नौजवानों को प्रशिक्षित करने हेतु महान मार्क्सवादी चिंतक अनिल राजिमवाले, रामबाबू कुमार, सीपीआई के वरिष्ठ नेता अजय कुमार सिंह, प्रमोद प्रभाकर और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिन्हा नौजवानो को प्रशिक्षित करेंगे। वही कार्यक्रम का उद्घाटन सीपीआई के राज्य मंत्री पूर्व विधायक रामनरेश पांडे, एआईवाईएफ के राष्ट्रीय महासचिव आर तिरमिलैय, जिला के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ० अजीत चौधरी, सीपीआई जिला मंत्री नारायण जी झा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी संयुक्त रूप से करेंगे। वही सहसंयोजक मोहम्मद नजीउल्लाह ने कहा कि अखिल भारतीय नौजवान संघ की स्थापना देश के अंदर छात्र नौजवानों के सवाल को लेकर संघर्ष करने के लिए हुई थी। इस प्रशिक्षण शिविर में पूरे बिहार के नौजवान बैठकर नौजवानों के हक हकूक के लिए के संघर्ष के लिए रणनीति बनाएंगे और प्रदेश के युवाओं को लामबंद कर के इस नौजवान विरोधी नीतीश मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal