पूरे ज़िला में कोरोना के रह गए केवल 20 मरीज़
-पिछले 22 घंटों में कोरोना का एक भी मामला नहीं
-कोरोना की दूसरी लहर के बाद दूसरी बार संक्रमण का आंकड़ा शून्य
-कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूरी

दरभंगा जिला में कोरोना का मामला धीरे धीरे कम हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पूरे जिला में केवल 20 संक्रमित उपचाराधीन हैं। जल्द उपचार के बाद वह भी स्वस्थ हो जाएंगे। आशा व्यक्त की जा रही है कि जल्द जिला में कोरोना का एक भी मरीज नहीं होगा। उधर जिला में पिछले 22 घंटों में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। जिलावासियों के लिए यह राहत की बात है। कोरोना की दूसरी लहर के बाद संक्रमण का आंकड़ा तीसरी बार शून्य हुआ है। इससे चिकित्सक और कर्मियों ने खुशी जाहिर की है। परिणाम स्वरूप अस्पतालों में भी कोरोना के कम मरीज इलाजरत हैं। डीएमसीएच में केवल पाँच मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि आईसीयू में केवल एक मरीज भर्ती है। लिहाज़ा डीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था सामान्य हो गई है। वहीं विभिन्न प्रखंड अस्पतालों में भी सामान्य रूप से ओपीडी व टीकाकरण का कार्य चल रहा है। खासकर टीकाकरण का कार्य तेजी से जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक जिले में कोरोना का कुल आंकड़ा 10891 है। 10505 मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। विभिन्न जगहों पर केवल 20 मरीज इलाजरत हैँ। अब तक 366 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा विभाग दे रहा है। डीएमसीएच के कोरोना वार्ड में पांच मरीज इलाजरत हैँ।. आईसीयू के सात बेड खाली हैं। जिला का रिकवरी रेट 96.40 से अधिक है।
आईसीयू के अधिकांंश बेड खाली
जिला में कोरोना के नए मामले में लगातार कमी होने के कारण डीएमसीएच एवं अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था सामान्य हो गई है। डीएमसीएच प्रशासन के अनुसार कोरोना के गंभीर मामले फिलहाल सामने नहीं आ रहे हैं। लिहाजा कोरोना आईसीयू में विगत एक सप्ताह से सात बेड खाली पड़ा हुआ है। आईसीयू के कुल आठ बेड हैं वर्तमान समय में भी कोरोना के गंभीर मरीज नहीं पाए गए हैं| लिहाजा आईसीयू के अधिकांश बेड खाली रहते हैं |
संक्रमण का मामला केवल कम हुआ है, टला नहीं
डीएमसीएच में कोरोना जांच को लेकर बनाए गए नोडल ऑफिस ऑफिसर डॉ अहसन हमीदी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का आंकड़ा कम हुआ है.|,यह खुशी की बात है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है| आम जनों को संक्रमण के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए| विभागीय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उचित व्यवहार करना चाहिये|, ताकि एक दूसरे के सहयोग से कोरोना वायरस को पराजित किया जा सके|. बताया कि संक्रमण को कम करने के लिए सावधानी के साथ साथ टीकाकरण में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे सफल करना चाहिए|
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आई जागरूकता
डीएमसीएच के कोरोना जांच के नोडल ऑफिसर डॉ अहसन हमीदी ने कहा कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में जागरूकता आई है। लोग साफ सफाई एवं अन्य जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। खासकर वायरस से बचाव के लिए लोग टीकाकरण में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यह अच्छा संकेत है। बताया कोरोना को पराजित करने का बस एक ही उपाय है कि लोग विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए वैक्सीन लें । इस प्रकार हम मिलजुल कर कोरोनावायरस से अपनी रक्षा कर सकते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal