Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजादी के 75वां वर्ष के मौके पर चलाए जाएंगे मिशन तिरंगा अभियान।  

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आजादी के 75वां वर्ष के मौके पर चलाए जाएंगे मिशन तिरंगा अभियान।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आभासी माध्यम से जिला के विभिन्न इकाइयों के कार्यकर्ताओं का बैठक किया गया। बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन तिरंगा के तहत जिले में सैकड़ों स्थानों पर विद्यार्थी परिषद ध्वज फहराएंगे। प्रांत संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वाधीनता के 75 वर्ष में अधिकतम गांव में ध्वज फहराया जाएगा। आजादी के बाद ऐसे सुदूर गांव जहां अभी तक झंडोत्तोलन नहीं हुआ है वैसे गांव को चिन्हित कर झंडोत्तोलन करने का लक्ष्य विद्यार्थी परिषद ने तय किया है। बैठक में विभाग संयोजक सुमित सिंह कहा कि एक कार्यकर्ता एक गांव ऐसा लक्ष्य लेकर कार्य करेंगे तो यह बहुत ही सुगमता पूर्वक हो जाएगा,और एक भी गांव छूटे ना, तिरंगा हमारा झुके ना इस उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अधिकतम जगह पर झंडोत्तोलन समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा करने का निर्णय लिया है।
वहीं बैठक का संचालन करते हुए जिला संयोजक उत्सव पराशर ने मिशन देशभक्ति अभियान के विषय विंदु को रखते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी हमारे आसपास ऐसे कुछ गांव है जहां तिरंगा पन्द्रह अगस्त को नहीं फहराया जाता है, हमें ऐसे गांव को चिन्हित करते हुए उस गांव के सभी समरस समाज के लोगों के माध्यम से झंडोतोलन करना है। हरिओम झा ने कहा की हम सभी मिलकर आजादी के गौरवशाली पलों को याद करते हुए जिले के सभी गांवों में यह उत्सव की तरह मने ऐसा प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर अर्पण कुमार, सावन झा, राजीव कुमार, रवि यादव, राहुल सिंह, हरिओम झा, आर्यन सिंह, राकेश कुमार, राघव आचार्य, नितेश मिश्रा, नितेश झा ,आनंद कुमार, प्रिंस चौधरी ,वागीश कुमार झा, भैरव कुमार समेत विभिन्न इकाइयों एवं महाविद्यालयों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …