Breaking News

एक उद्यमी वह व्यक्ति होता है जो नवीन और रचनात्मक गतिविधियों में उपलब्धि की उच्च आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रेरित होता है।

एक उद्यमी वह व्यक्ति होता है जो नवीन और रचनात्मक गतिविधियों में उपलब्धि की उच्च आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रेरित होता है। यह रचनात्मक व्यवहार और

अभिनव भावना एक अंतहीन श्रृंखला की एक प्रक्रिया बनाती है और इसे उद्यमशीलता कहा जाता है। एक उद्यमी को अपने व्यवसाय का प्रबंधन करने की भी आवश्यकता होती है। उसे उद्यमशीलता और प्रबंधकीय दोनों कार्य करने होते है। एक उद्यमी को दूसरों के प्रयासों की योजना, आयोजन, नेतृत्व और नियंत्रण करने में माहिर होना चाहिए। वह इसे अपने वर्गीकृत ज्ञान और सिद्धांतों के व्यवस्थित उपयोग के माध्यम से करता है। उसके पास नौकरी की आवश्यकता की अंतर्दृष्टि होनी चाहिए, जिसे उसे लगातार अपडेट करना चाहिए।
उक्त बातें मिथिला लोक मंथन कार्यालय पर सेंट्रल बैंक,लहेरियासराय शाखा द्वारा संपोषित उद्यमी विकास कार्यक्रम के उद्घाटन में निदेशक रमाशंकर शर्मा ने कहा।
वहीं सेंट्रल बैंक के अधिकारी मनीष गुप्ता ने स्वावलंबन शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि स्वावलंबन का अर्थ है अपने आप पर निर्भर रहना । इसलिए स्वावलंबन को आत्मनिर्भरता भी कहते हैं । कहा जाता है कि दूसरों के भरोसे रहना या दूसरों पर अवलंबित रहना गुलाम होने के समान होता है।स्वावलंबी व्यक्ति ही अपने जीवन में हर प्रकार की उन्नति कर सकता है और सदा स्वाधीन रहते हुए सुखी जीवन जी सकता है ।दूसरों के भरोसे रहने वाला व्यक्ति लोगों की नजर में एकदम छोटा हो जाता है और उसका अपना कोई व्यक्तित्व नहीं रहता है । वह दूसरों की इच्छा पर निर्भर रहता है ।
वहीं सेंट्रल विश्वविद्यालय के शिक्षक शंकर लाल देव ने कहा कि निश्चय ही इस प्रकार के कार्यक्रम से स्थानीय युवा लाभान्वित होकर भारत सरकार द्वारा आहान किया गया कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत को सफल कर समाज में उत्पन्न बेरोजगारी जैसी बीमारी को समाप्त करने का कार्य करेगी।
वहीं कार्यक्रम संयोजक सह एमआरएम महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो कन्हैया चौधरी ने कहा कि मिथिला लोक मंथन अपने स्थापना काल से ही मिथिला के साहित्य और संस्कृति की संरक्षित करने के साथ-साथ युवाओं को। स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करते रही है जिससे कई युवा और युवती लाभान्वित भी हुए है।
इस अवसर पर पिंटू भंडारी,मणिकांत ठाकुर,मुकेश कुमार झा,पूजा,संगीता,अर्चना,डॉली समेत कई युवा उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों को पाग और चादर से सम्मानित किया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …