सी एम कॉलेज में लाइब्रेरी एण्ड इंफॉर्मेशन साइंस के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन 31 अगस्त तक
प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की नामांकन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक

निर्धारित 40 स्थानों में रिक्ति रहने तक ‘पहले आओ- पहले पाओ’ सिद्धांत के तहत होगा नामांकन
इंटर द्वितीय श्रेणी से पास कोई भी स्थानीय कॉलेजों में पढ़ने वाले,पढ़ाई छोड़ चुके या पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र नामांकन के योग्य
विशेष जानकारी हेतु कोर्स के समन्वयक डा वीरेंद्र कुमार झा (93349 12741) से संपर्क संभव
सी एम कॉलेज, दरभंगा में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन प्रारंभ किया गया है। नामांकन की अंतिम तारीख 31अगस्त, 2021 निर्धारित की गई है। ‘पहले आओ- पहले पाओ’ सिद्धांत के तहत स्थान रिक्त रहने तक 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य या कला के कोई भी छात्र-छात्राएं इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। कोर्स संबंधी विशेष जानकारी के लिए कोर्स समन्वयक डा वीरेंद्र कुमार झा (93349 12741) से कार्यालय अवधि में सी एम कॉलेज आकर व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के उद्देश्य से आज प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में नामांकन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के कोर्स समन्वयक डा वीरेंद्र कुमार झा, पत्रकारिता के समन्वयक डा आर एन चौरसिया, प्रो शिप्रा सिन्हा, प्रो विकास कुमार, महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डा रूपेंद्र कुमार झा, स्टेनो बिन्देश्वर यादव तथा प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में योग-अध्ययन एवं यौगिक साइंस,सिक्की कला तथा कंप्यूटर साइंस के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के आदेश से उक्त तीनों ही कोर्स इसी चालू सत्र में प्रारंभ किए जाएंगे।
लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के कोऑर्डिनेटर डा वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस कोर्स के करीब एक सौ ऑफलाइन वर्ग महाविद्यालय में संचालित किए जाएंगे,जबकि 200 अंकों की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ल ना मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय के सामान्य शाखा से प्राप्त नामांकन प्रपत्र भरकर इंटर के अंक पत्र की छाया प्रति तथा एक फोटो के साथ ही निर्धारित शुल्क काउंटर पर जमा कर नामांकन लिया जा सकता है। छात्र विशेष जानकारी हेतु कोर्स समन्वयक डा वीरेंद्र कुमार झा से कार्यालय अवधि में महाविद्यालय के पुस्तकालय में मिल सकते हैं अथवा उनके मोबाइल नंबर 93349 12745 पर संपर्क कर सकते हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal