Breaking News

व्यवसायिक मकान में ताला मार कब्जा करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने को लेकर आई जी से मिले छात्र नेता जय प्रकाश झा

व्यवसायिक मकान में ताला मार कब्जा करने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने को लेकर आई जी से मिले छात्र नेता जय प्रकाश झा


दिनांक 12 अगस्त 2020 को बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव निवासी एमएसयू छात्र नेता जय प्रकाश झा ने अपनी बूढ़ी मां मसोमात धर्मशीला देवी के साथ आईजी से मिलकर गांव के बहेड़ा थाना कांड संख्या 122/21 के अपराधियों दबंगों द्वारा व्यवसायिक मकान को जबरन कब्जा कर ताला जड़ देने को लेकर आवेदन दिया।
आवेदन के माध्यम से छात्र नेता जय प्रकाश झा ने बताया कि लगातार 4 वर्षों से मेरे गांव के ही खूंखार अपराधी सुरेंद्र झा चंदन झा मनोहर राय काशिकान्त झा अशोक झा हरीश चंद्र झा विजय झा संजय झा द्वारा जबरन कई खेतों को कब्जा कर लिया गया है और बार-बार मेरे वह मेरे परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज वह लूटपाट किया करता है। जिस संदर्भ में हमने बहेड़ा थाना में पूर्व में भी 371/17 और 475/18 कांड संख्या बहेरा थाना में दर्ज करवाएं हुए है लेकिन इन अपराधियों पर किशी तरह का करवाई नही होने के कारण मेरे पूर्व में भी मेरे आवासीय मकान में ताला जड़कर कब्जा कर लिया गया था।
जिसके बाद आईजी के ही पहल पर बहेड़ा थाना प्रभारी ने दल बल के साथ पहुंचकर घर का ताला तोड़ पुनः हमारे और हमारे परिवार को घर में प्रवेश करवाया, उसके बावजूद भी अपराधी लगातार अमर्यादित घटना घटाने का प्रयास करते रहते हैं और केस उठाने का धमकी देते रहते है। दिनांक 10 अगस्त को हमारे व्यवसायिक मकान में ताला जड़ पर कब्जा कर लिया और उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसका शिकायत पुलिस प्रशासन से करोगे तुम्हारे परिवार के सभी सदस्यों का वह हाल करूंगा जो पूरे गांव में इतिहास बन जाएगा।
छात्र नेता जयप्रकाश झा की माँ धर्मशीला देवी ने बताया कि उपयुक्त अपराधी दबंग वह बदमाश और नीच प्रवृत्ति के लोग हैं जो हमारे बाल विधवा पुत्री रिंकू देवी के साथ बराबर मारपीट कर अमर्यादित घटना घटाने का प्रयास करते रहते हैं और कहते हैं बहेरा थाना प्रभारी को 5 लाख रुपैया में मर्डर करने का सौदा कर चुके हैं तुम्हारे बेटा जय प्रकाश झा को कभी भी कहीं भी किसी भी छन हत्या कर देंगे और थाना को 5 लाख रुपए दे देंगे।
दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से चेतावनी दिया है कि मेरे व्यवसायिक मकान का उद्घाटन 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दिन के 10:00 बजे है यदि इससे पहले मेरे मकान का ताला खोलकर मुझे उस रूम में प्रवेश नहीं करवाया जाता है तो मजबूरन अपने आत्मसम्मान के लिए 25 अगस्त से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार वहीं पर आत्मदाह कर लेंगे जिसका पूर्ण जवाबदेही बहेड़ा थाना अध्यक्ष रंजीत चौधरी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी का होगा।
क्योंकि लगातार 4 वर्षों से हम बहेरा थाना डीएसपी कार्यालय अनुमंडल कार्यालय से लेकर एसपी आईजी कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं लेकिन कहीं से भी न्याय मिलते नहीं दिखाई दे रहा है उल्टा बंगों द्वारा थाना प्रभारी के मिलीभगत से सारा जमीन घर द्वार को कब्जा कर लिया गया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …