Breaking News

वाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा विद्यापति सेवा संस्थान

बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा विद्यापति सेवा संस्थान

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार 16 अगस्त को एमएमटीएम कॉलेज सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाली इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा लोकसभा के सांसद गोपाल जी ठाकुर उपस्थित होंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर विधायक संजय सरावगी की उल्लेखनीय उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना के सुरक्षा मानक का ध्यान रखते हुए इस सभा में सम्मिलित होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगाना एवं व्यक्तिगत दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …