दरभंगा : पत्रकार कौशल किशोर कर्ण के अध्यक्षता में मोतिहारी के सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार दिवंगत मनीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित
कर , दो मिनट का मौन धारण किया।मौके पर पत्रकार एकता मंच के प्रेदश कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि मनीष कुमार सिंह की निर्मम हत्या की गई ।यह एक पत्रकार की नही देश की चौथे स्तंभ की हत्या है।कहने के लिए देश में चौथे स्तंभ की दर्जा मिला लेकिन सुरक्षा के नाम पर जीरो।पत्रकार की हत्या होती है और सरकार चुप रहती है।सरकार पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी दें।
पत्रकार भवन मिश्रा ने कहा पत्रकार की हत्या कर दिया जाता है और हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।आखिर मोतिहारी पुलिस हत्यारे को क्यों नही पकड़ रही है।वही पत्रकार कौशल किशोर कर्ण ने कहा जिस तरह से बिहार में पत्रकारों की हत्या हो रहा है यह एक गम्भीर विषय है।पत्रकार की हत्या पर पुलिस की चुप्पी कुछ और ही दर्शा रही है।
मौके पर पत्रकार भवन मिश्रा, कौशल किशोर कर्ण, संतोष दत्त झा, मोहन चन्द्रवंशी, सूरज कुमार,नीरज कुमार,अशोक कुमार देव्,दिलीप कुमार झा,राहुल कुमार गुप्ता,राजू सिंह, अजित कुमार सिंह,अभय कुमार राज,सरफराज,तुलसी कुमार झा,आशुतोष कुमार झा,चंदन कुमार मिश्र सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal