Breaking News

मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का रजिस्ट्रेशन हुआ प्रारंभ

मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता 2021 का रजिस्ट्रेशन हुआ प्रारंभ

विद्यापति सेवा संस्थान, दरभंगा के संरक्षण में मैथिल मंच सांस्कृतिक संस्था द्वारा वैश्विक पटल पर प्रतिवर्ष आयोजित होनेवाली मिथिला लोक चित्रकला प्रतियोगिता 2021 में सहभागिता के लिए पंजीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। जानकारी देते हुए मैथिल मंच के संयोजक मणि भूषण राजू ने बताया कि इस साल आयोजित होनेवाली यह प्रतियोगिता मिथिला चित्रकला की स्वनामधन्य शख्सियत मिथिला विभूति स्व. कृष्ण कुमार कश्यप को समर्पित होगी। जो वर्ष 2019 में पहली बार शुरू की गई इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ इस प्रतियोगिता की शुरुआत के प्रेरणा श्रोत रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 निर्धारित की गई है। जबकि विशेष जानकारी के लिए मैथिल मंच के वेबसाइट को देखा जा सकता है।
इस साल की प्रतियोगिता के संयोजक गोपाल जी ने बताया कि इस वर्ष यह प्रतियोगिता मिथिला लोक-चित्रकला के लिए एक नया अनुभव होगा जिसमें न सिर्फ विश्वस्तरीय कलाकार भाग लेंगे बल्कि प्रतिभागियों को मिथिला लोक- चित्रकला से जुड़े अनेक गुरुजनों और साधकों का अनुभव सहज ही जानने को मिलेगा। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा और पुरस्कार वितरण 49वें मिथिला विभूति पर्व समारोह के अंतिम दिन 19 नवम्बर को किया जायेगा।
प्रतियोगिता की आयोजन समिति के सदस्य आशीष चौधरी और पुरुषोत्तम वत्स ने आह्वान किया कि मिथिला के सभी लोककला प्रेमी आगे आकर
इस प्रयास को सफल बनाने में मार्गदर्शन करें और मिथिला चित्रकला के आयाम को बढ़ाने में सहयोग करें।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …