Breaking News

Darbhanga ;- मारवाड़ी महाविद्यालय में मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस दरभंगा news24live परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

मारवाड़ी महाविद्यालय में मनाया गया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

सावन की रिमझिम बरसात के बीच आज मारवाड़ी महाविद्यालय में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. फूलो पासवान जी ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता आंदोलन के सभी महानायकों और सीमा पर शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित करते हुए अनवरत महाविद्यलाय के विकास और राष्ट्रनिर्माण सम्बन्धी कार्यक्रमों को तवज्जो देने की बात कही।

कार्यक्रम में कोविड – 19 के अनुसार जारी सभी नियमों और निर्देशों का पालन करते हुए डॉ. कन्हैया झा, डॉ. हेमपति झा, डॉ. विनोद बैठा, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. अनुरुद्ध कुमार सिंह, डॉ. अंकित कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक; डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमरेंद्र झा, डॉ. यशवीर सहित सभी प्रयोगशाला प्रदर्शक; आनन्द, ब्रजधर, पुकार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी; और छात्र – छात्राएँ उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …