Breaking News

विद्यापति सेवा संस्थान में डाॅ बुचरू पासवान ने किया ध्वजारोहण

विद्यापति सेवा संस्थान में डाॅ बुचरू पासवान ने किया ध्वजारोहण

विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ बुचरू पासवान ने ध्वजारोहण किया। अपने संबोधन में उन्होंने मिथिला वासी एवं प्रवासी सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि आज का यह दिन हम सभी के लिए बहुत खुशी का दिन है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का विशेष महत्व है। क्योंकि इस वर्ष हम सभी अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को राष्ट्रव्यापी अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर शहीदों को नमन करते कहा कि देश में अमन चैन का वातावरण कायम रखते हुए विकास का रास्ता तय करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मौके पर महासचिव डाॅ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आम जीवन के साथ-साथ ‘जश्न-ए-आजादी’ के कार्यक्रम में भी कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन इस दिन के महत्व को लेकर भारतवासी के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए जान की बाजी लगाने वाले अमर शहीदों को नमन करते कहा कि मरने के बाद भी जिसके नाम में जान हैं,
ऐसे जांबाज सैनिक हमारे भारत की शान हैं। इस अवसर पर संस्थान के सचिव जीवकांत मिश्र, वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा, एमएमटीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ उदय कांत मिश्र, डाॅ गणेश कांत झा, विनोद कुमार झा, प्रो चंद्रशेखर झा बूढाभाई, प्रो चन्द्रमोहन झा पड़वा, प्रो चन्द्रकांत झा, दुर्गानंद झा, आशीष चौधरी, चंदन सिंह, चौधरी फूल कुमार राय आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …