Breaking News

दरभंगा सी एम कॉलेज के समापन समारोह में क्विज,भाषण, गायन आदि 15 विधाओं में सफल 46 छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित

हमारे छात्र-छात्राएं नवराष्ट्र के भविष्य और शिक्षक भविष्य निर्माता- संजय सरावगी

सी एम कॉलेज राष्ट्रवाद का प्रतीक, हमारे शिक्षक-कर्मचारी व छात्र-छात्राएं विकास हेतु कृत संकल्पित- प्रधानाचार्य

छात्र स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरे उत्साह, परिश्रम व आत्मविश्वास से शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर भविष्य बनाएं- डा अंजू कुमारी

सी एम कॉलेज के समापन समारोह में क्विज,भाषण, गायन आदि 15 विधाओं में सफल 46 छात्र-छात्राएं किए गए सम्मानित

दरभंगा में शीघ्र बनेंगे सात रेलवे ओवरब्रिज,सड़कें होंगी चौड़ी तथा जलजमाव से भी मिलेगी मुक्ति- नगर विधायक

शिक्षा हमारी बुनियाद, जिसके मार्फत समाज की तकदीर व तस्वीर बदलना संभव- डा विश्वनाथ
मात्र देश की रक्षा में सीमा पर जान देना ही देशभक्ति नहीं है, बल्कि छात्र, शिक्षक आदि के रूप में अपने कर्तव्यों का सम्यक् पालन करना तथा समाज व राष्ट्र के विकास का सद्प्रयास करना भी देशभक्ति है। हमारे छात्र- छात्राएं नवराष्ट्र के भविष्य और शिक्षक भविष्य निर्माता हैं। उक्त बातें सी एम कॉलेज,दरभंगा के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह- 2021 के औपचारिक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी ने कही। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही दरभंगा में सात रेलवे ब्रिज बनेंगे,शहर की सड़कें चौड़ी होंगी तथा जलजमाव से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने महाविद्यालय स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि यहां के छात्र देश-विदेश में मिथिला का नाम रोशन कर रहे हैं। विधायक ने नवगठित एवं पंजीकृत सी एम कॉलेज एलुमुनाई एसोसिएशन हेतु समुचित राशि प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा कि महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का एक वृहत व भव्य ऑफलाइन बैठक आयोजित करने का आह्वान किया। दरभंगा में हवाई अड्डा, एम्स, तारामंडल, सुपर फैसिलिटी अस्पताल आदि के निर्माण से रोजगार के नए अवसरों की विस्तृत संभावना बताते हुए इससे स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा हमारी बुनियाद है,जिसके मार्फत समाज की तकदीर व तस्वीर बदलना संभव है। सी एम कॉलेज के विकास में सभी शिक्षकों-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा है। हम तमाम रुकावट के बाद भी महाविद्यालय के संस्थापक गंगाधर बाबू के सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि सी एम कॉलेज राष्ट्रवाद का प्रतीक है। महाविद्यालय परिवार राष्ट्र के विकास एवं समाज के कल्याण हेतु कृत संकल्पित हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कोयलास्थान हाई स्कूल, दरभंगा की विज्ञान शिक्षिका डा अंजू कुमारी ने कहा कि छात्र स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरे उत्साह, परिश्रम व आत्मविश्वास से अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने सी एम कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र एवं अपने पिता ई. बी पी चौरसिया की स्मृति में इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर माह में वृहत कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन करने तथा उसमें होने वाले व्यय वहन करने की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि इंजीनियर चौरसिया सी एम कॉलेज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी टिस्को के डिविजनल मैनेजर रहे हैं। ‘गुदड़ी के लाल’ के रूप में वे छात्र-छात्राओं के प्रेरक और सत्यता, सरलता एवं कर्मठता के प्रतिमूर्ति थे।
इस अवसर पर डा रीता दुबे तथा डा शैलेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा तैयार 15 प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृतिचिह्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो मंजू राय, प्रो शिप्रा सिन्हा, डा प्रीति कानोडिया,डा बासुदेव साह,डा अनुपम सिंह,प्रो विकास कुमार, डा रीना कुमारी,डा शैलेंद्र श्रीवास्तव, डा संजीत झा, डा सुधांशु कुमार, प्रो ललित शर्मा, डा तनिमा कुमारी,डा मीनाक्षी राणा, डा शंभू मंडल,राजकुमार गणेशन, विपिन कुमार सिंह,सृष्टि चौधरी, प्रतुल कुमार, बिंदेश्वर यादव, कमलेश कुमार, प्रहर्ष पुलक,डा चंदा कुमारी, प्रो रागिनी रंजन,डा मनोज सिंह, डा वीरेंद्र झा, डा फारूक अहमद,प्रो दिवाकर सिंह, डा अब्दुल हैई,डा यादवेन्द्र सिंह, नीरज कुमार, मुशाहिद खान, उमा शंकर,दिनेश झा, दीनानाथ मिश्र, शशि कुमार, शुभंकर कामत सहित एक सौ से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, चादर तथा स्मृतिचिह्न से किया गया,जबकि स्वागतगान जया कुमारी ने प्रस्तुत किया। समारोह की सुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ,जबकि समापन सामूहिक राष्ट्रगान।एनसीसी कैडेटों ने अतिथियों को एस्कॉर्ट कर सेमिनार हॉल तक पहुंचाया।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एवं स्थापना दिवस समारोह के संयोजक प्रो इन्दिरा झा के सफल संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं प्रगति-प्रतिवेदन आयोजन सचिव डा आर एन चौरसिया ने प्रस्तुत किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता समिति के संयोजक डा रीता दुबे ने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …