Breaking News

बेसा के महासचिव ने किया झंडोत्तोलन ना कभी थके हैं पैर ना कभी हिम्मत हारी हैं जज्बा है परिवर्तन का इसलिए सफर अब भी जारी है !

बेसा के महासचिव ने किया झंडोत्तोलन

ना कभी थके हैं पैर ना कभी हिम्मत हारी हैं
जज्बा है परिवर्तन का इसलिए सफर अब भी जारी है !

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने भारी जनसमूह की उपस्थिति मे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है एवं इसकी रक्षा हम अभियंतागण दिन रात मिहनत कर राज्य को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाने के माध्यम से कर रहे है।परन्तु अभियंताओ पर प्रशासनिक अत्याचार,नियमित एवं क्रियाशील प्रोन्नति पर रोक,जाच के नाम पर प्रताड़ना एवं जबरन सेवानिवृति जैसी कार्रवाई के माध्यम से स्वतंत्रता की मूल भावना को पराजित की जा रही है।परन्तु हम अभियंतागण इन हरकतो से विचलित होने वाले नही है।हम अभियंतागण जान की बाजी लगाकर राज्य और देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करते रहे है और भविष्य मे भी तिरंगे की आन-बान-शान की रक्षा मे कोई कसर नही छोड़ेगे।अन्त मे डा चौधरी निम्न पंक्तियो के साथ अपनी बात समाप्त की:-

शान न इसकी जाने पाये
आखिर जान भले ही जाये।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …