MSU द्वारा आज एम्स निर्माण को लेकर ‘ घर घर से ईंट लाएंगे – दरभंगा एम्स बनाएंगे ‘ मुहिम के तहत आज रथ यात्रा जाले प्रखंड अंतर्गत अनेकों गांव में ईट संग्रह का आयोजन अविनाश भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया । जहाँ स्थानीय लोगों ने ईट देखकर अपना प्रतिकार व्यक्त किया ।

रथ यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल ठाकुर एवं मुन्ना राज ने कहा कि – सरकार की घोषणा , वाहवाही , अखबारबाजी – ढकोसलाबाजी से दूर दरभंगा एम्स हेतु ईंट एकत्र कर एक जागरूकता का जिम्मा मिथिला के सबसे बड़े संगठन MSU ने एक अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार को जगाने के उद्देश्य से एक लड़ाई लड़ने की रुख अख्तियार किया है । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बनाए जाने को मंजूरी देकर बिहार के लोगों को तोहफा दिया था। मोदी कैबिनेट के इस फैसले के बाद ही बिहार में पटना के बाद दूसरा AIIMS बनने का रास्ता साफ हो गया था। बताया गया दरभंगा एम्स 750 बेड का होगा और इसे बनाने में 1264 करोड़ रुपए खर्च होंगे। AIIMS में अगल अलग Faculty और Non-Faculty पोस्टों पर लगभग 3000 लोगों को सीधे तौर पर नौकरी मिलेगी. इसके अलावा, नए एम्स के आसपास बनने वाले शॉपिंग सेंटर, कैन्टीन जैसी सुविधाओं और सेवाओं के चलते बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।
यूनियन के सदस्य कन्हैया झा कश्यप ने कहा की
दरभंगा एम्स का घोषणा हो गया है परंतु लंबे समय बाद भी शिलान्यास अभी तक क्यों नही ? सरकार, नेता और पार्टीयां बार बार घोषणाएं करती है लेकिन अबतक कोई अपडेट नहीं है। इसलिए MSU ने तय किया कि अब खुद जनता दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेगी। बार-बार घोषणा के बाद भी जब दरभंगा में एम्स का शिलान्यास नहीं हो पाया तो अब इन्होंने अब अपने स्तर पर से जनता की मदद-सहयोग से ही शिलान्यास करने का एलान कर दिया। और लोगों को 8 सितंबर को दरभंगा आने की अपील भी की गई हैं मौके पर उज्जवल कुमार, सुमित कुमार, आनुज कुमार, चंदन कुमार ,राघव कुमार , अविनाश कुमार , गोविंद झा ,अर्जुन कुमार ,अविनाश कुमार मिश्रा और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal