Breaking News

 आजादी के 75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर एंबीशन क्लब रामभद्रपुर एवं पंचायत के युवाओं के द्वारा आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता का बच्चों के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण

आजादी के 75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर एंबीशन क्लब रामभद्रपुर एवं पंचायत के युवाओं के द्वारा आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता का बच्चों के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कर समापन मध्य विद्यालय श्रीदिलपुर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सेवानिवृत शिक्षक अरुण कुमार ठाकुर एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता व ग्रामीण विश्वम्भर ठाकुर एवम् विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ झा उपस्थित थे। दोनों ग्रुप से लगभग 44 बच्चे टॉप 10 में शामिल हुए। ग्रुप – ए से प्रथम स्थान पर सुमन प्रिया एवम् शिखा कुमारी, द्वितीय स्थान पर संगीता कुमारी,अभिषेक कुमार एवं तृतीय स्थान पर प्रियांशु कुमार एवं आयुष अमन चौधरी को तथा ग्रुप – बी से प्रथम स्थान पर प्रदीप कुमार यादव, द्वितीय स्थान पर खगेन्द्र ठाकुर एवम् तृतीय स्थान पर रुनझुन कुमारी, शुभम पासवान एवम् जुगनू कुमारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्रांति स्तंभ पर मुख्य अतिथि विनोद चौधरी के हाथों सम्मानित किया गया था तथा शेष टॉपरों एवम् बच्चो को आज इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव के विद्यालय पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अरूण ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों एवं बच्चों के बीच का जुड़ाव कभी ख़त्म नहीं होता है। स्थानीय युवाओं के द्वारा आयोजित इस क्विज़ की जानकारी मिली और जब मुझे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया में खुद को रोक नहीं पाया। इन सबका प्रयास सराहनीय है आगे इसी तरह का आयोजन निरंतर चलता रहे और हम सब हरसंभव सहयोग को तत्पर रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि श्री विश्वम्भर ठाकुर ने कहा कि शिक्षा को लेकर युवाओं के इस प्रयास का में दिल से स्वागत करता हूं साथ ही इस कार्यक्रम में शामिल बच्चो को साधुवाद देता हू की उनके अंदर अभी से प्रतियोगी बनने की भावना विकसित हो रही है। ये बच्चे ही आगे देश, इस गांव इस समाज के भविष्य बनेंगे इन्हे अभी से शैक्षणिक राह दिखाने में एंबीशन क्लब के युवाओं का प्रयास सराहनीय है। मै आग्रह करता हूं कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चो के बीच लगातार आयोजित होती रहे।
इस क्विज़ के संयोजक अभाविप के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि एंबीशन क्लब के माध्यम से हरेक क्षेत्र में बच्चो को अग्रसर करने का प्रयास लगातार होते आ रहा है। चाहे खेल कूद हो या फिर पढ़ाई हर क्षेत्र में हमारे गांव हमारे पंचायत के बच्चे अपना नाम रौशन करे ऐसी मकसद को लेकर हम सब लगातार बच्चो के बीच विभिन्न माध्यमों से सक्रिय रहते है।
सह संयोजक के रूप में उषाकर ठाकुर एवम् रामलखन झा ने कहा कि शैक्षिक गतिविधि में अधिक के संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी से मन प्रफुल्लित है हम सब ऐसे ही विभिन्न अवसरों पर उन्हें प्रोत्साहन करते रहेंगे और खेल कूद को भी शामिल करने का प्रयास करेंगे साथ ही आगामी वर्ष से बाल उत्सव को पंचायत स्तर पर आयोजित करेंगे।
प्रतिभागी रुनझुन ठाकुर कहती है कि इस क्विज़ प्रतियोगिता में भागीदारी एवम् पुरस्कृत होकर बहुत उत्साहित हूं। पहली बार इस तरह के आयोजन गांव में हुआ है जिसमें हम सबने भाग लिया एवम् निश्चित तौर पर हमें नए नए चीज सीखने को मिले। हम सब आगामी बाल उत्सव को लेकर भी उत्साहित है।
इस अवसर पर सोनू झा, सौरव ठाकुर,मोहन ठाकुर, अश्विनी मिश्रा, ईश्वर कुमार, पंकज झा, छोटू, मृतुन्जय, तरुण मंडल, आशुतोष चौधरी, राजीव चौधरी, अभिषेक ठाकुर, दीपक, संदीप, प्रकाश सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …