Breaking News

सी एम कॉलेज,दरभंगा में संचालित ‘क्रिएटिव राइटिंग एण्ड ट्रान्सलेशन’ कोर्स में नामांकन 15 सितंबर तक

सी एम कॉलेज,दरभंगा में संचालित ‘क्रिएटिव राइटिंग एण्ड ट्रान्सलेशन’ कोर्स में नामांकन 15 सितंबर तक

प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित नामांकन समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डा मनोज कुमार सिंह बनाए गए क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोर्स समन्वयक

पहले आओ-पहले पाओ सिद्धांत से स्थान रिक्त रहने तक 40 छात्र-छात्राओं का होगा नामांकन

कोर्स में नामांकन हेतु प्रथम या द्वितीय श्रेणी से इण्टर पास होना जरूरी, पढ़ाई कर रहे या पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र ले सकेंगे नामांकन

200 अंकों के तीन पत्रों की परीक्षा में उत्तीर्णता के उपरांत मिलेगा विश्वविद्यालयी प्रमाण पत्र

विशेष जानकारी हेतु कोर्स के समन्वयक डा मनोज कुमार से 98356 79796/ 87890 93943 से संपर्क संभव

सी एम कॉलेज, दरभंगा में कैरियर ओरिएंटेड प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित “क्रिएटिव राइटिंग एण्ड ट्रांसलेशन” के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन प्रारंभ किया गया है। नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितम्बर, 2021 निर्धारित की गई है। ‘पहले आओ- पहले पाओ’ सिद्धांत के तहत स्थान रिक्त रहने तक 40 छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा। प्रथम या द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण इंटरमीडिएट विज्ञान, वाणिज्य या कला के कोई भी छात्र-छात्राएं इस कोर्स में नामांकन ले सकते हैं। कोर्स संबंधी विशेष जानकारी के लिए कोर्स समन्वयक डा मनोज कुमार सिंह (98356 79796/ 87890 93943) से कार्यालय अवधि में सी एम कॉलेज आकर व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के उद्देश्य से आज प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में नामांकन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें “क्रिएटिव राइटिंग एण्ड ट्रांसलेशन” के कोर्स समन्वयक डा मनोज कुमार सिंह, पत्रकारिता के समन्वयक डा आर एन चौरसिया, प्रो मंजू राय, डा अमरेंद्र शर्मा, मैथिली विभागाध्यक्ष प्रो रागिनी रंजन, डा अभिलाषा कुमारी, इग्नू के सहायक समन्वयक डा शिशिर कुमार झा तथा प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।
प्रधानाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में योग-अध्ययन एवं यौगिक साइंस,सिक्की कला, कर्मकांड तथा कंप्यूटर साइंस के सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय के आदेश से उक्त चारों ही कोर्स इसी चालू सत्र में प्रारंभ किए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने सभी सर्टिफिकेट कोर्सों के संचालन हेतु हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
क्रिएटिव राइटिंग एंड ट्रांसलेशन के कोऑर्डिनेटर डा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्रों के साथ ही अन्य के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह एक रोजगारपरक कोर्स है जो छात्रों के कम्युनिकेशन स्किल को विकसित कर उन्हें बेहतरीन बनाता है। किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति के लिए इस कोर्स का ज्ञान काफी लाभदायक सिद्ध होता है। इस कोर्स के करीब एक सौ ऑफलाइन/ ऑनलाइन वर्ग संचालित किए जाएंगे,जबकि 200 अंकों की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ल ना मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। कोर्स में नामांकन के इच्छुक छात्र महाविद्यालय के सामान्य शाखा से प्राप्त नामांकन प्रपत्र भरकर इंटर के अंक पत्र की छाया प्रति, पहचान पत्र की छाया प्रति अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा एक फोटो आदि के साथ ही निर्धारित शुल्क काउंटर पर जमा कर नामांकन ले सकते हैं। छात्र विशेष जानकारी हेतु कोर्स समन्वयक डा मनोज कुमार सिंह से कार्यालय अवधि में महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में संपर्क किया जा सकता है अथवा उनके मोबाइल नंबर (9835679796/8789093943) पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …