Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थानीय कार्यालय पर विभाग बैठक (दरभंगा, मधुबनी) का हुआ आयोजन।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा स्थानीय कार्यालय पर विभाग बैठक (दरभंगा, मधुबनी) का हुआ आयोजन।

इस बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव कुमार ने कहा कि आज का यह बैठक दरभंगा मधुबनी विभाग का अमृत महोत्सव में भाग लिए हुए कार्यकर्ताओं का अनुभव कथन जानने हेतु मुख्य रूप से रखा गया है साथ ही संगठनात्मक आगे के कार्यक्रमों हेतू भी इन्होंने दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया इस बैठक में इन्होंने प्रदेश अभ्यास वर्ग ,इकाई गठन, सदस्यता अभियान ,मिशन तिरंगा अभियान अनुभव कथन, शैक्षणिक गतिविधि सहित विभिन्न मुद्दों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किये, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पहचान सदैव महाविद्यालय परिसर व समाज हित राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जानी जाती है अभी हमारा समाज कोविड-19 से गुजर रही है इस विषम परिस्थितियों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दरभंगा और मधुबनी के विभिन्न गांवों में पहुंचकर समाज के बीच सेवा का कार्य अनूठे ढंग से किए कार्यकर्ताओं के समर्पण और समाज के सहयोग के माध्यम से ही इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एक गांव एक तिरंगा अभियान को भी अमृत महोत्सव के अवसर पर सफलतापूर्वक किए।
वही इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के बीच कार्य करने के लिए जानी जाती है आज का यह बैठक आगामी विभिन्न कार्यक्रमों का रूपरेखा तैयार करने हेतु आयोजित की गई थी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डब्ल्यूआईटी को देश का प्रथम महिला आईआईटी के रूप में विकास किया जाए ।

वही इस अवसर पर विभाग संयोजक सुमित सिंह ने कहा कि आज स्थानीय मिश्र टोला कार्यालय पर दरभंगा और मधुबनी कार्यकर्ताओं का यह बैठक आहूत की गई थी इस बैठक के माध्यम से संगठन के आगामी विभिन्न क्रियाकलापों पर सुझाव व विचार विमर्श किया गया साथ ही अमृत महोत्सव के अनुभव कथन हेतु अल्पकालीन विस्तारक व प्रवासी विस्तारक कार्यकर्ताओं का अनुभव कथन को भी एक दूसरे से साझा किया गया।
इस बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक उत्सव पराशर ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से मधुबनी के जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य अशोक कुशवाहा , ऋषि कर्ण, छात्र संघ के निवर्तमान महासचिव प्रीति कुमारी, अभिलाषा कुमारी, रवि यादव, मनीषा कुमारी वागीश कुमार आयुष कुमार सौरव मंडल सहित दरभंगा मधुबनी के विभिन्न कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …