रक्षाबंधन के अवसर पर चाइल्ड ट्रैफिकिंग रोकने का लिया संकल्प

सीतामढ़ी:- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी की संगठन बचपन बचाओ आंदोलन की ओर से डुमरा प्रखंड के राजोपट्टी में गठित बाल समिति की सदस्यों ने रक्षाबंधन के दिन रविवार को सीतामढ़ी स्टेशन पहुंचकर जीआरपी एवं आरपीएफ के पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर बच्चों की ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए वचन मांगा। रक्षाबंधन पर बच्चों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए सदस्यों को वचन देते हुए जीआरपी के थाना अध्यक्ष राज कुमार राम एवं आरपीएफ के उप निरीक्षक पी के झा ने रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रैफिकिंग रोकने के सदस्यों व पुलिस कर्मियों के साथ के साथ संकल्प लिया । गौरतलब है कि बचपन बचाओ आंदोलन जिला में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाल तस्करी को रोकने के लिए कार्य कर रही है ताकि बाल तस्करी मुक्त सीतामढ़ी जिला की परिकल्पना साकार हो सके। मौके पर जीआरपी थाना अध्यक्ष राजकुमार राम, आरपीएफ के उप निरीक्षक पी.के झा, जीआरपी कॉन्स्टेबल राघवेंद्र कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, बाल शिक्षण संस्थान के निदेशक रोबिन कुमार, शिव शंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal