ATM कार्ड बदली एवं ATM क्लोनिंग कर रुपया निकासी करने वाले गिरोह के चार सदस्य को सिंहवाड़ा sho द्वारा टेक्निकल टीम की मदद से सिंहवाड़ा एवं सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया गया
है। इसके सीडीआर अवलोकन तथा पूछताछ से ज्ञात हुआ है कि दरभंगा जिला के अंदर एवं आस पास के कई क्षेत्रों तथा जिला में इनलोगों के द्वारा अपराध की घटनाएं की गई है।
पिछले दो माह में करीब 40 एटीएम बदली/क्लोन कर निकासी करने की बात ये लोग स्वीकार किये हैं।
पकड़ाए अपराधी का नाम पता निम्न है।
1 आदर्श कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पिता शशि कुमार(ठाकुर) सा0 बसुआ थाना औराई जिला मुजफ्फपुर
2 सन्नी कुमार उम्र 28 वर्ष पिता शम्भू विश्वकर्मा सा0 रामपुर रॉउत, थाना कुशसेश्वरस्थान जिला दरभंगा वर्तमान बलभद्रपुर थाना ल0सराय।
3 राजीव कुमार उम्र 24 पिता सत्येंद्र नारायण सिंह सा0 पूरा थाना सदर जिला दरभंगा।
4 राहुल राज उम्र 24 पिता रामबाबू सिंह सा0 कोपी धनोर थाना कटरा जिला मुजफ्फरपुर।
180000 रुपये तथा 21 atm कार्ड इन लोगों के पास से बरामद हुए हैं।
अभी पूछताछ जारी है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal