Breaking News

दरभंगा  डीएम ने किया छठ घाटों का निरक्षण,सुरक्षा को लेकर दिये आवश्यक दिशा =लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन भी सुरक्षा को लेकर दरभंगा जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुरक्षा का जायजा लिया।

दरभंगा  डीएम ने किया छठ घाटों का निरक्षण,सुरक्षा को लेकर दिये आवश्यक दिशा =लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन भी सुरक्षा को लेकर दरभंगा जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुरक्षा का जायजा लिया।

रिपोर्ट राजू सिंह

इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में कुल 66 घाट चिन्हित किये गए है जिनमे 15 घाटों को खतरनाक बताया गया है। निरीक्षण के मद्देनजर राजू सिंह की की टीम से बात की दरभंगा जिलाधिकारी त्याग राजन ने

उन्होंने बात करते हुए बताया कि 66 घाटो को चिन्हित किया गया है,जिसमे 15 घाट खतरनाक है।उन जगहों पर बॉस-बल्ले के सहारे बारकेटिंग कर लाल कपड़े लगाने एवं बोर्ड लगाने का आदेश दे दिया गया है।कि जगहों पर काम पूरा कर लिया गया है,जबकि कई जगह अंतिम चरण में काम चल रहा है।वही 30 एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों को भी 4 वोट के सहारे विभिन्न जगहों पर प्रतिनियुक्त किया गया है।इसके साथ ही सभी अंचलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में लाइफ जैकेट ,नाव एवं गोताखोरों के साथ भीड़ भाड़ वाले जगहों पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया है।वही गंगा सागर एवं क़िलाघट में मोटर वोट के सहारे पेट्रोलिंग जारी रहेगी। जिला अधिकारी ने दरभंगा वासियो को छठ की शुभकामना के साथ सुरक्षित पर्व मनाने की अपील भी की

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …