Breaking News

 दरभंगा डाक टिकट प्रदर्शनी मेला के सफल आयोजन हेतु की गई बैठक  

डाक टिकट प्रदर्शनी मेला के सफल आयोजन हेतु किया गया बैठक
डाक टिकट प्रदर्शनी (एक झलक ) के मौके पर होगा विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन पर पुरस्कृत होंगे विजेता

दरभंगा प्रमंडल के द्वारा दिनांक 03.09.2021 से 05.09.2021 तक होने वाला फिला टेलिक प्रदर्शनी के सफल आयोजन हेतु। डाक अधीक्षक कार्यालय के सभागार में किया गया बैठक । दिनांक 03.09.2021 से 05.09.2021 तक होने वाले फिलाटेली प्रदर्शनी का व्यापक आयोजन डाक प्रशिक्षण केंद्र, दरभंगा के प्रांगण में किया जाना हैं और इस अवधी के दौरान विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाना है । सभागार में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा किया गया । जिसमे सभी अधिकारी व कर्मचारी ने अपना -अपना विचार सफल आयोजन हेतु डाक अधीक्षक के समक्ष रखा ।
अधिक से अधिक प्रतियोगिताओ में भाग ले इसके लिए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को भी आमंत्रित किया जा रहा है । वर्तमान में चल रहे कोरोना महामारी से सम्बंधित प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पत्र लेखन प्रतियोगिया, डाक टिकट डीजाइन, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता को ऑनलाइन E-Mail ID : darpex2021@gmail.com माध्यम पर दिनांक 01.09.2021 तक भेजने तथा quiz प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता को में भाग लेने वाले छात्र / छात्राओं को दिनांक 04.09.2021 को क्रमशः 11:00 am तथा 02:00pm बजे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है । प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को दिनांक 05.09.2021 को पुरस्कृत किया जाएगा ।
मौके पर सहायक डाक अधीक्षक, पूर्वी अनुमंडल श्री मनोज कुमार, डाक निरीक्षक श्री सौरव सुमन, राजू कुमार झा एवं बिनोद कुमार, अशोक कुमार कर्ण, मदन प्रसाद, दिलीप कुमार पासवान, राजू झा उगाना, रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, संगीत कुमार, किशोर कुमार चौधरी किरण, , विद्यानंद सरस्वती, बिंलेंदु प्रसाद दास, सुनील कुमार, अनिल कुमार झा, शशि शेखर, जितेंद्र उपाध्याय, वासिमुल हक,प्रेम कुंज दयाल, एवं अन्य शामिल थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …