Breaking News

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की स्वास्थ्य लाभ,दीर्ध आयु व बिना शर्त रीहाई को ले वृद्ध महिलाएं ने की आर्शिवाद कार्यक्रम।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की स्वास्थ्य लाभ,दीर्ध आयु व बिना शर्त रीहाई को ले वृद्ध महिलाएं ने की आर्शिवाद कार्यक्रम।

पप्पू यादव को जेल बंद करने उनके राजनीत पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है लेकिन उसके आर में गरीब व निशहाय लोगों का अहित किया जा रहा है: डा० शोएब अहमद खान
जन अधिकार पार्टी (लो०) दरभंगा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश शर्मा एवं युवा जिला अध्यक्ष विश्वभर यादव जी के संयुक्त नेतृत्व में उमेश शर्मा जी के माता जी सुगिया देवी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव की दादी जी दुखिया देवी के द्वारा सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी पंचायत में सुगिया देवी के निवास स्थान पर जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की स्वास्थ्य लाभ,दीर्घ आयु एवं बिना सर्त रीहाई को लेकर आर्शीवाद कर्यक्रम रखा गया।सुगिया देवी ने कही की पप्पू यादव जी को साजिश के तहत जेल में बंद रखा गया है वे लम्बे समय से बिमार चल रहे है ईश्वर से कामना करती हूं एवं आर्शीवाद देती हूं की उनकी जल्द रीहाई हो।मौके पर उपस्थित सभी वृद्ध माता पप्पू यादव जी को दिल से अपना बेटा माना है और ढेर सारी आर्शिवाद उनको दिया है और भगवान से सभी वृद्ध महिला प्रार्थना की है कि मिथिलांचल के घर-घर में पप्पू जैसा बेटा जन्म लें और पप्पू यादव के माता कहलाने का गर्व प्राप्त हो।इसके बाद सुगिया देवी एवं दुखिया अपने हाथ से सुखा अनाज गरीब महिला में वितरण की।सभी महिला अन्न पाकर पप्पू यादव जी को ढेर सारा आर्शिवाद दिया और कही नहाते खाते बौआ का केश नै कुटे।
डा० शोएब अहमद खान ने कहा की पप्पू यादव को जेल में बंद करके उनकी राजनीत को दबाया नहीं जा सकता है गरीब,बेसहारा जनता का अहित हो रही है सरकार को बाढ़ की विभिषिका को देखते हुए अविलंब रीहा करना चाहिए।
युवा जिला अध्यक्ष विश्वभर यादव ने कहा कि वृद्ध माता का आर्शिवाद है जल्द पप्पू यादव रीहाई हो वर्ना बिहार कि जनता सब देख रही है।
प्रो० गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रबर दिगारे आलम से गुजारीश है पप्पू यादव की तबियत को बक्स और सरकार के गलत नितियों पर लगाम लगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा की सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए पप्पू यादव जी को जेल में बंद रखा है।
मौके पर युवा शक्ति प्रधान महासचिव सद्दाम हुसैन,मो०एहशान,मो० बकाउल्लाह, जगमाया देवी, कैली देवी, सुदामा देवी, बुधनी देवी, प्रमिला देवी, शीतला देवी, परमेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, नीरो देवी सहित कई दर्जन महिला कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …