Breaking News

दरभंगा स्कार्पियो चालक ने एक बच्चे को मारी ठोकर बालक की घटना स्थल पर ही हुई मौत

स्कार्पियो चालक ने एक बच्चे को मारी ठोकर बालक की घटना स्थल पर ही हुई मौत वही एक व्यक्ति को किया घायल घायल व्यक्ति पहुंचा इलाज के लिए डीएमसीएच घटना को अंजाम देकर स्कार्पियो चालक भाग निकला आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर एकमीघाट से लेकर बाईपास रोड तक बांस बल्ली इत्यादि लगाकर घंटों समय तक किया सड़क जाम स्थिति को नियंत्रण करने हेतु भारी संख्या में पहुंचे पूरी सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे बहादुरपुर थाना अध्यक्ष एवं बहादुरपुर सीईओ वही मौके पर पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष एवं उनके पति भी काफी मशक्कत और मान मनौववल 4 घंटे से भी अधिक समय के बाद सड़क पर किया गया क्लियर मृतक के परिवार के सदस्य को दिया गया चार लाख का चित्र

तमाम घटना के बारे में बताया जाता है कि
दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांडीह बाईपास रोड मुख्य सड़क पर रविवार की सुबह 8:00 बजे के करीब अल्लाह रखा का 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद हिदायत को एक स्कार्पियो चालक जो काफी तेज गति से ओवरटेक कर काफी तेज गति में जा रहा था के मोहम्मद हिदायत को ठोकर मारता हुआ स्कार्पियो चालक भाग निकला जिसके कारण इस बच्चे को काफी गंभीर चोटे आई सर इत्यादि फूट गया और गंभीर अवस्था में मोहम्मद हिदायत 8 वर्षीय इस बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरा व्यक्ति यह देख स्कार्पियो चालक को रोकने की कोशिश कर रहा था के इस बीच स्कार्पियो चालक ने मोहम्मद कमरे आलम के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शफरफे आलम को स्कार्पियो चालक ने रौंद दिया जिसके कारण इसकी टांग टूट गई और कई जगह काफी चोटें आई गंभीर अवस्था में इस व्यक्ति को डीएमसीएच इलाज हेतु ले जाया गया इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एकमीघाट पुल के पास से लेकर एकमीघाट चौक से लेकर बाईपास चांडीह तक सड़क को जाम कर दिया जिसके कारण लंबी दूरी तक गाड़ियों की कतार रुकी रही घटना चांडीह के पास मुख्य सड़क पर हुई है तमाम घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस सुरक्षा बल पहुंचे और पहुंची बहादुरपुर थाना की अध्यक्ष और बहादुरपुर सीईओ जिनके द्वारा सरकारी राहत से ₹400000 का चेक मृतक के परिवार को तत्काल दिया गया
ज़िला परिषद अध्यक्षा मौके पर मौजूद थी और मौजूद थे इनके पति राम लखन पासवान दिन से हमने बात किया और हमने बात किया मोहल्ले के और भी कई लोगों से इन लोगों ने हमसे बात करते हुए यह कहा के एकमीघाट चांडीह के पास इस मुख्य सड़क पर इससे पहले भी कई बार एक्सीडेंट की घटना हुई है लोग काफी तेज गति से अपने वाहनों को चलाते हैं इसलिए इस मुख्य सड़क पर आवश्यकता है ब्रेकर बनाने की लोग ब्रेकर बनाने को लेकर काफी हूं हंगामा भी करते रहे

वही लोगों से जो जानकारी मिली है अल्लाह रखा के 8 वर्षीय मोहम्मद हिदायत जो अपने मां-बाप के एक ही इकलौता संतान थे जिसे स्कार्पियो चालक ने मौत के घाट सुलाकर भाग निकला।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …