साइकिल से देश भ्रमण कर लौटे सीकेश को ‘आप’ ने किया सम्मानित

साइकिल से पंद्रह राज्यों का भ्रमण कर पटना साहिब वापस लौटे युवक को आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने अपने गुरहट्टा आवास बुलाकर सम्मानित किया।पटना सिटी चौक निवासी चाय विक्रेता आमोद जी के सुपुत्र नवजवान कामरेड सीकेश ने साधारण हीरो साइकिल से भारत के पंदह राज्यों की कुल 8500 KM की यात्रा पूरी की है ।वे एक दिन में 205 KM साइकिल लगातार चला सकते हैं।
*आम आदमी पार्टी की ओर से कामरेड सीकेश को पगड़ी, माला, अंगवस्त्रम और उपहार से सम्मानित करते हुए श्री मनोज कुमार ने कहा कि—” बिहार सरकार की ओर से उन्हें उचित प्रोत्साहन और प्रशिक्षण मिला तो कामरेड सीकेश देश के लिये स्वर्ण पदक जीतने का दावा करते हैं।हमारी पार्टी बिहार सरकार के क्रीड़ा मंत्री से बातचीत कर अनुरोध करेगी कि कामरेड सीकेश को बिहार सरकार स्पॉन्सर कर आवश्यक प्रशिक्षण की व्यवस्था करे।*”
आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से राज्य के ऐसे उत्साही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal