Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर दो बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त DN 24 LIVE अजित कुमार सिंह

बचपन बचाओ आंदोलन की पहल पर दो बच्चों को बाल श्रम से करवाया गया मुक्त

गया बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर गया जिला के अतरी प्रखंड के टेऊसा बाजार स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज से दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया । बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जिला के श्रम अधीक्षक को इन बच्चों को मुक्त करवाने के लिए आवेदन दिया था जिसके आलोक में गठित धावा दल एवं बचपन बचाओ आंदोलन के द्वारा बच्चों को मुक्त करवाया गया है मुक्त बच्चों का उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है । मुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेश से बाल गृह भेजा गया है, साथ ही नियोजक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है । इन बच्चों के पुनर्वास हेतु संगठन सरकारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में बच्चों के परिवार का नाम जुड़वाएगी ताकि की बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उक्त कार्रवाई में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सुधांशु कुमार ,सुनील कुमार, पंकज राजन एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी जितेंद्र कुमार शामिल थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …