Breaking News

मिशन सुरक्षाग्रह की सफलता की कहानी बनी बिस्फी प्रखण्ड की सुरक्षा प्रहरी किशा कनौजिया.

मिशन सुरक्षाग्रह की सफलता की कहानी बनी बिस्फी प्रखण्ड की सुरक्षा प्रहरी किशा कनौजिया.
•सुरक्षा प्रहरी कनौजिया ने उठाया बीड़ा
•कोविड टीकाकरण के बारे में लोगों को करती हैं जागरूक
•2,000 से अधिक लोगों का कराया टीकाकरण

मधुबनी सम्पूर्ण विश्व कोविड-19 महामारी एवं लंबे समय तक लॉकडाउन के कारण त्रस्त रहा है। इस अदृश्य महामारी के दौरान बहुत से लोग अपनों को खो चुके हैं I स्थानीय समुदाय में कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी नहीं होने के कारण लोग संक्रमित हो रहे थे|, कोविड संक्रमण के भय से अत्यधिक लोग भ्रान्ति, अफवाह एवं भेदभाव से ग्रस्त थे। समुदाय के अंतिम पायदान पर आवासित व्यक्ति तक कोविड बचाव की जानकारी, टीकाकरण, स्वच्छता की सही जानकारी पहुंचे तथा समय रहते हुए स्थानीय व्यक्ति को दोहरी संवाद, अफवाह एवं भेदभाव से बचाया जा सके, इसके लिए यूनिसेफ पटना एवं पार्टनर बिहार सेवा समिति ने मधुबनी जिला के बिस्फी एवं मधेपुर प्रखण्ड में मिशन सुरक्षाग्रह कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायत में 2-2 सुरक्षा प्रहरी को चयनित कर इस कार्य का जिम्मा सौपा I
सुरक्षा प्रहरी कनौजिया ने उठाया बीड़ा:
बिस्फी प्रखंड के औसी बभनगामा पंचायत की किशा कनौजिया पिछले 3 माह से अपने पंचायत में गृह भ्रमण एवं मुहल्ला बैठक के माध्यम से लोगों को कोविड से बचाव, टीकाकरण लेने, स्वच्छता तथा पोषण पर जागरूक कर रही हैं I वह कोविड टीकाकरण केंद्र पर लोगों को रजिस्ट्रेशन करने में भी मदद कर रही हैं| यह अपने प्रयास से अभी तक 2000 लोगों को टीका दिलवा चुकी हैं I
विकलांगों का भी कराया टीकाकरण:
किशा अपने पंचायत के वैसे लोगों को भी टीका दिलाने में मदद करती हैं जो शारीरिक रूप से चलने फिरने में सक्षम नही हैं I किशा गृह भ्रमण के दौरान औसी, बभनगामा, डीहटोल के मो मुस्तुफा उर्फ़ मंसूर से मिली जो दोनों पैर से दिव्यांग हैं एवं वह ट्राई साइकिल से एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं। किशा ने उसे टीका लेने के लिए प्रेरित किया लेकिन घर के बगल में पानी होने के कारण वह घर से निकलने में सक्षम नहीं था| किशा ने टीकाकर्मी से आग्रह कर मुस्तुफा को उसके घर में ही जाकर र टीका दिलवाया |, मो मुस्तुफा ने बताया किशा कनौजिया नहीं होती तो आज हम टीका नहीं ले पाते| वह बताती हैं कि इस पंचायत में मुस्तुफा जैसे और भी व्यक्ति हैं| वह ऐसे लोगों की पहचान कर टीका दिलाने में मदद करेंगी | उन्होंने कहा यह मेरा सौभाग्य है कि सुरक्षा प्रहरी होने के नाते लोगों की सेवा कर रही हैं I
‘‘सुरक्षाग्रह – कोविड पर हल्ला बोल” से मधुबनी सहित 5 अन्य जिलों में जागरूकता पहल शुरू
कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी रोकथाम के लिए कई उपाय किए हैं। सरकारी प्रयासों में सहयोग देते हुए यूनिसेफ के सहयोग से मधुबनी सहित सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और सीतामढ़ी के ग्रामीण इलाकों में ‘सुरक्षाग्रह’ पहल शुरू की गई है जो लगभग 36 लाख आबादी को कवर कर रही है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …