त्रिदिवसीय डाक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ ।
दरभंगा हवाई अड्डा पर विशेष आवरण का विमोचन-डाक अधीक्षक ।

त्रिदिवसीय डाक प्रदर्शनी जो दिनांक 05.09.2021 से 03.09.2021 के प्रथम दिवस पर दरभंगा हवाई अड्डा पर विशेष आवरण का विमोचन किया गया । दरभंगा हवाई अड्डा, बिहार के दरभंगा वायु सेना स्टेशन पर स्थित है। दरभंगा हवाई अड्डे की नींव दिसंबर, 2018 में रखी गई तथा नवंबर,2020 में आमजनों के लिए चालू हुई। यह सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना UDAN (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत है जिसे वर्ष 2016 में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था। इसका उद्देश्य हवाई यात्रा को किफायती और व्यापक बनाना है।
आज दिनांक 03.09.2021 को डाक प्रशिक्षण केंद्र, दरभंगा के सभागार में दरभंगा हवाई अड्डा पर विशेष आवरण का विमोचन हुआ । विदित हो की जहां हम स्मारक डाक टिकट या विशेष डाक टिकट जारी नहीं कर सकते वहाँ हम विशेष आवरण जारी कर उस तथ्य को राष्ट्रीय पटल पर लाते है ।
यह प्रदर्शनी दिनांक 03.09.2021 से 05.09.2021 तक चलेगा जिसका मुख्य केंद्र बिंदु फिलाटेली डाक टिकट प्रदर्शनी रहेगा जिसके माध्यम से आगंतुकों को ना केवल स्वदेश अपितु वैश्विक अतीत को जानने का मौका मिलेगा क्योंकि हर एक डाक टिकट का अपना कहानी वा किसी एतिहासिक घटना क्रम से सम्बन्ध रहा है, और फिलाटेली डाक टिकट प्रदर्शनी इतिहास को जीवंत स्वरूप देने का हमेशा एक अतुलनीय उदाहरण रहा है.
साथ ही आज इस आयोजन में दरभंगा में नवपल्लवित हवाई अड्डा के लोकप्रियता को स्वदेश एवं विदेश तक प्रचारित प्रसारित करते हुए दरभंग हवाई अड्डा पर विशेष आवरण का भी विमोचन किया गया ।
इस दौरान विभिन्न तरह के बाल प्रतियोगित्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिभागी के तौर पर स्कूल के छात्र / छात्राओं एवं बच्चों को उत्साहित करने के लिए स्कूल के प्राचार्यों का योगदान काफी प्रशंशनीय रहा है !
मुख्य अतिथि डॉ. श्री एस. पी. सिंह, कुलपति एल. एन. एम. यू., दरभंगा ने कहा कि दरभंगा हवाई अड्डे की नींव दिसंबर, 2018 में रखी गई तथा नवंबर, 2020 में आमजनों के लिए चालू हुई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. श्री एस. पी. सिंह, कुलपति एल. एन. एम. यू., दरभंगा, सेवा निवृत पोस्ट मास्टर जनरल, बिहार सर्कल, पटना, एस एस पी, दरभंगा श्री बाबू राम, निदेशक दरभंगा एयरपोर्ट श्री मनीष कुमार, निदेशक डाक सेवाए, मुजफ्फरपुर श्री शंकर प्रसाद, फिलाटेलिस्ट श्री श्याम सुंदर सुरेका, सहायक निदेशक, प्रशासन, पीटीसी श्री जय प्रकाश, सहायक डाक निदेशक,-II श्री बी. एन. त्रिवेदी, सहायक डाक अधीक्षक, पूर्वी अनुमंडल श्री मनोज कुमार, डाक निरीक्षक श्री सौरव सुमन, राजीव कुमार झा, राजू कुमार झा एवं बिनोद कुमार, गंगा नारायण मल्लिक, सुनील ठाकुर, अरुण कुमार झा, रंजीत कुमार, सोनी कुमारी, आशुतोष कुमार, संगीत कुमार, किशोर कुमार चौधरी किरण, विद्यानंद सरस्वती, बिंलेंदु प्रसाद दास, सुनील कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, प्रेम कुंज दयाल, एवं अन्य शामिल थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal