ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय PG उर्दू की टॉपर को डॉ• मस्कूर उस्मानी ने किया सम्मानित।  

ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय PG उर्दू की टॉपर को डॉ• मस्कूर उस्मानी ने किया सम्मानित।


कांग्रेस के युवा तेज़ तर्रार जुझारू शिक्षित ईमानदार लोकप्रिय अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवम् जाले क्षेत्र से महागठबंदन के प्रत्याशी मिथिला के लाल डॉ• मस्कुर अहमद उस्मानी का आगमन बिर्दीपुर मे हुआ जहाँ वो ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय PG उर्दू की टॉपर बधाई की पात्र बस्तावाड़ा निवासी आरजू खानम से मुलाकात की। प्रोत्साहन राशि और कुछ किताबे भेंट करते हुए हजारों छात्र छात्राओं के प्रेरणास्रोत बन चुकी आरजू खानम से बात चीत के दौरान डॉ मसकुर उस्मानी ने कहा कि मैं अत्यंत प्रसन्न हूं जिस तरह अभी के समय मे उर्दू के प्रति लोगों में अधीरता का अभाव है। उस समय पर आरजू खानम ने उर्दू में 77.6 9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय मे प्रथम स्थान लाना ये वाकई काबिले तारीफ है। आरजू खानम ने अपनी मेहनत और उत्साह से हम लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का काम किया है, टॉपर छात्रा ने बात के दौरान कहा कि वो NET/JRF की तैयारी कर रही हैं। पीएच डी करने के बाद वो प्रोफेसर बनकर क्षेत्र में शिक्षा का माहौल कायम करना चाहती है। डॉ उस्मानी ने अपना संपर्क नंबर देते हुए कहा कि आगे कठिन परिश्रम में आपके सहयोग के लिए मैं हमेशा समय पर उपस्थित रहूंगा। वही इंतेखाब आलम के मार्फत उनको कुछ और किताबें भेजवाने की बात कही, मौके पर उपस्थित लोगों में शामिल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम् 1/3 क्षेत्र के पूर्व ज़िला परिषद नौशाद आलम, दानिश जमाल,इंतेखाब आलम,ऋषि कुमार,केदार भगत, मुनाजिर अंसारी, इमरान खान, कफील राजा खान, साकिब हुसैन, गाज़ी, मुराद खान, सहित अनेकों लोग थे।

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …