सीएम साइंस कॉलेज समेत विभिन्न इकाई एवं महाविद्यालयों में चलाया गया सदस्यता अभियान…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी, नगर सदस्यता सह प्रभारी शशी भूषण यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व अभियान है विद्यार्थी परिषद छात्रों में सामाजिक व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है।
राघव आचार्य एवम सावन झा ने कहा की सदस्यता अभियान में नए छात्रों को राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रप्रेम का बोध कराने का काम प्रारंभ किया गया है, विद्यार्थी परिषद नगर के अलावा गांव में प्रखंडों में विभिन्न इकाइयों में जाकर छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
परिसर सदस्यता प्रभारी वागीश झा ने कहा कि परिषद प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाता है इस वर्ष भी 1 से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, महाविद्यालय से लेकर विश्विद्यालय परिसर में छात्रों को संगठन से जोड़ा जा रहा है ।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हेमन्त कुमार मिश्र, जिला संयोजक उत्सव पराशर, जिला सदस्यता प्रभारी राहुल सिंह, रवि कुमार यादव,अनुपम आनंद,अमन कुमार,आदित्य चन्द्र झा,आदर्श कुमार,प्रभात कुमार, प्रिंस चौधरी, राहुल कुमार , सावन झा आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal