Breaking News

दरभंगा सी एम कॉलेज में स्नातक प्रथम खण्ड (सत्र 2021-22) में होगा ऑनलाइन नामांकन

सी एम कॉलेज, दरभंगा में स्नातक प्रथम खण्ड (सत्र 2021-22) में होगा ऑनलाइन नामांकन

प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में तैयारी को दिया गया अंतिम रूप

छात्रों की सुविधा हेतु उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नामांकन तिथि आवंटन

3-4 काउंटरों पर तैनात रहेंगे कंप्यूटर मास्टर व सहायक, छात्राओं के लिए होगा अलग काउंटर

विश्वविद्यालय के सभी निर्देशों का पालन करते हुए छात्रों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान- प्रो विश्वनाथ
सी एम कॉलेज, दरभंगा में 6 अगस्त से प्रारंभ हो रहे स्नातक प्रथम खंड, सत्र 2021-22 हेतु ऑनलाइन नामांकन की तैयारी की गई है,जिसको अंतिम रूप देने के उद्देश्य प्रधानाचार्य प्रो विश्वनाथ झा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में हुई तैयारी की समीक्षा। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके नामों के अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार नामांकन की तिथि आवंटित की गई है। इसका विस्तृत विवरण महाविद्यालय के वेबसाइट, विभिन्न सोशल मीडिया तथा महाविद्यालय सूचना पत्र आदि पर विस्तार से दी गई है।
बैठक में नामांकन प्रभारी डा अशोक कुमार पोद्दार, वर्सर डा आर एन चौरसिया, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा जिया हैदर, अंग्रेजी प्राध्यापक डा मनोज कुमार सिंह, प्रधान सहायक विपिन कुमार सिंह, लेखापाल श्रृष्टि चौधरी, कंप्यूटर सहायक- राहुल राज, शुभम राज, रवि केशव झा व मधुलता के साथ ही नामांकन सहायकों आदि ने भाग लिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि स्नातक प्रथम खंड के नामांकन में विश्वविद्यालय के सभी निर्देशों का पालन करते हुए छात्र- छात्राओं की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। छात्रों की सुविधा के लिए तीन-चार काउंटर बनाए गए हैं। जहां कंप्यूटर विशेषज्ञ तथा उनके सहायक तैनात रहेंगे। साथ ही साथ उनके साथ नामांकन पत्रों की जांच हेतु महाविद्यालय के सहायक भी रहेंगे। छात्राओं की सुविधा के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन की व्यापक देखरेख तथा कठिनाइयों को दूर करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की एक टीम बनाई गई है जो नामांकन की मॉनिटरिंग करते रहेंगे।
नामांकन प्रभारी डा अशोक कुमार पोद्दार ने बताया कि नामांकन की गति तीव्र तथा उसके सम्यक् संचालन हेतु सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित व्यक्तियों को प्रशिक्षित भी कर दिया गया है। ऑनलाइन नामांकन से छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालय को भी काफी लाभ मिलेगा। ऑनलाइन नामांकन महाविद्यालय द्वारा उठाया गया सकारात्मक एवं अनुकरणीय कदम है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …