Breaking News

दरभंगा -बेला दुल्लाह के सरकारी मध्यविद्यालय में जलजमाव को हटाने के लिए लगाया गया पंप सेट

बेला दुल्लाह के सरकारी मध्यविद्यालय में जलजमाव को हटाने के लिए लगाया गया पंप सेट

वार्ड नम्बर 03 के बेला दुल्लाह में सरकारी मध्यविद्यालय में जमे हुये पानी को दुरुस्त करने के लिए निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनकी देवी के पुत्र संतोष साह ने नगर निगम की ओर से दमकल लगवाकर पानी निकलवाना सुरु किया है, उनका कहना है कि पानी से सरकारी स्कूल के साथ साथ आस पास के कई घर भी प्रभावित हो चुके है स्कूल के समीप एक पोखर भी है जो पानी से काफी भर चुका है जिससे पोखर से सटा एक रोड भी टूटने के कगार पर है जिस कारण गंभीर घटना की समस्या बनी रहती है लोगों को आने जाने में भी काफी परेशानि होती है
बता दे कि वार्ड नम्बर 03 में पिछले वर्ष पार्षद के निधन हो जाने के कारण उस वार्ड के लोगों को कई शारे कठिनाईयों का शामना करना पर रहा है जिस कारण कुछ महीना पहले निगम सफाई कर्मी एवं मुहहले के कुछ लोगों के बीच विवाद भी उत्पन्न हो चुकी थी जिसपर दोनों ओर से विश्वविद्यालय थाने में मामलें कि सुनवाई भी चल रही है इन्ही सब समस्याओं को देखते हुये चुनाव में दूसरे स्थान पर रही मनकी देवी के पुत्र संतोष साह एवं मनोज साह लगातार वार्ड की समस्याओं को साझा करते हुए नजर आ रहे और बराबर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …