Breaking News

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिहार प्रांत की दरभंगा शाखा अभी नेत्रदान पखवाड़ा मना रही

नेत्रदान महादान
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन बिहार प्रांत की दरभंगा शाखा अभी नेत्रदान पखवाड़ा मना रही है जिसके

अंतर्गत नेत्रदान जागरूकता अभियान कई कार्यक्रमों के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमे सरस्वती कन्या पाठशाला में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे ७०० बच्चो में से ३०० बच्चो ने हाथो में अपने बनाए हुए पोस्टर लेकर स्कूल के मैदान में ही रैली की नारे लगाए नेत्रदान महादान ,१०० बच्चो के बीच पोस्टर पेंटिग स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमे ४० बच्चो को पुरस्कृत किया गया बच्चो द्वारा लघु नाटिका का मंचन किया गया सभी के बीच नेत्रदान के महत्व को समझाया गया
नेत्रदान महादान पखवाड़े के अंतर्गत ही मारवाड़ी स्कूल के पास श्रीमती सुशीला पंसारी जी के निवास स्थान पर सभी सदस्यो ने पोस्टर लेकर नारे बुलंद कर नेत्रदान महादान के महत्व को समझाया सभी ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरा और फिर टाऊन हॉल में डॉक्टर प्रार्थना प्रिया द्वारा आंखो का फ्री चेकअप कई महिलाओं और पुरुषों का करवाया गया डॉक्टर को बुके दुपट्टे शाखा के प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया डॉक्टर ने नेत्रदान के महत्व को समझाया और इसके बारे में लोगों के मन में जो भ्रांतियां है उसे दूर किया और कहा कि नेत्रदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि अगर हम अपनी आंखों की कॉर्निया दान करेंगे तभी किसी नेत्रहीन को ज्योति मिल पाएगी और इसमें कोई बुराई भी नहीं है मौके शाखा अध्यक्ष श्रीमती किरण बूबना ने कहा की नेत्रदान महादान करे मरणोपरांत नेत्रदान इस अभियान को एक जन अभियान की तरह चलाया जाना चाहिए आज एक दिन में हजारों लोग मरते है उनमें से अगर कुछ लोगो की भी कॉर्निया दान की जाती है तो कई लोगो को ज्योति मिल पाएगी ऐसे भी अगर आंखे दान नहीं की जाती तो चिता की अग्नि में राख ही बनती है सोचिए की जब हम आंखे बना नही सकते तो कम से कम इसे बर्बाद तो न करे अतः इस बात की जागरूकता जन जन में जगनी चाहिए इस मौके पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती किरण बुबना ,सचिव जागृति केडिया,पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला पंसारी, अंचल प्रमुख श्रीमती नीलम पंसारी, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख श्रीमती मधु सरावगी,अंजू पंसारी,पूजा केडिया,मिनी केडिया,किरण अग्रवाल,किरण पोद्दार, नीलम शर्मा,आशा चौधरी,मीरा बगरिया,सुलोचना केडिया,राधा पोद्दार,कविता टिबरेवाल, प्रियंका अग्रवाल, द्रोपदी वर्मा,मधु पंसारी नीलम जैन स्वेता लाट, पिंकी लाट,,एपिंकी कंदोई,पुनीता केडिया,नीलम चौधरी,नीलू सर्राफ,वंदना बोहरा समेत कई अन्य सदस्य सामिल रहे
हमने वीडियो के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पैदा करने से कोशिश की

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …