बढ़ती महंगाई के खिलाफ दरभंगा काँग्रेस का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश मे पेट्रोल,डीजल, रसोईगैस व रोजमर्रा की तमाम आवश्यक वस्तुओं पर बेतहाशा मूल्यवृद्धि किये जाने पर दरभंगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर मे प्रतिरोध मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पेट्रोलियम पदार्थों पर बढ़ी हुई कीमतों को अविलंब वापस लेने की मांग कर रहे थे। मार्च बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर लोहिया चौक होते हुए लहेरियासराय टॉवर गांधी प्रतिमा के समक्ष पंहुचकर सभा में तब्दील हो गई। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी कर रहे थे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढने से देश मे अन्य सभी वस्तुओं पर मंहगाई का असर पड़ता है। उन्होंने आसमान छूती महंगाई के लिए सीधे-सीधे प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता सह बेनीपुर विधानसभा के प्रत्याशी रहे मिथलेश चौधरी ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को मंहगाई व भ्र्ष्टाचार के नाम पर खूब बदनाम किया और वहीं मोदी जी ने मंहगाई कम करने व हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने के नाम पर देश को गुमराह कर प्रधानमंत्री बन बैठे। जाले विधानसभा के प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता डां.मशकूर उसमानी ने भाजपा सरकार को ग़रीबो,मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। महंगाई और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की बातें कही गई एसएससी सीजीएल नीट सीए जैसे प्रत्येक परीक्षाओं में हो रहे घोटाले के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन जताते हुए डाक्टर उस्मानी ने कहा कि यह सरकार किसी कदर नहीं करता है हर वर्ग के लोगों कि जेबों पर भारी असर पड़ा है जिससे लोगों की मासिक आय तो वही है खर्च बढ़ता जा रहा है जिसमें लोगों का बच्चा का पालन पोषण और घर चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह सरकार पूरी तरीके से निकम्मी हो चुकी है यह सरकार किसी के हित में नहीं सोचते हैं बस अपने कुछ मित्रों को फायदा पहुंचाने की काम करती है सरकार जल्द से जल्द अपने रवैया को नहीं बदलती है तो छात्रों और नौजवानों का विरोध प्रदर्शन दरभंगा से चलकर दिल्ली तक जाएगा और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार को चुनौती देने का काम करेगा।
प्रदेश प्रतिनिधि पं.रामनारायण झा ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश में सिर्फ नफ़रत की राजनीति कर रही हैं। उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा ने भाजपा की जनविरोधी नीति का विरोध किया। जिला मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि 70 वर्षों में कांग्रेस ने देश को जितना मजबूत किया और जितनी संपत्ति बनाई थी। आज उस संपत्ति को प्रधानमंत्री मोदी जी अपने दो-चार उद्योगपति मित्रों के हाथों में देकर 2014 के चुनाव मे किये वायदे को निभा रहे हैं। वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार से बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने औऱ पेट्रोल-डीजल-गैस सिलेंडर पर बढ़ी हुई कीमतों को शिघ्र वापस लेने की मांग किया है। कार्यक्रम को, वरिष्ठ नेता गणेश चौधरी,परमानंद झा, उपाध्यक्ष मनोज़ झा, उदितनारायण चौधरी, युवा नेता रतिकांत झा,कांग्रेस नेत्री नाज़िया हसन,निखिल आशा, मो.फारुक आजम,मनोरंजन झा, राजा अंसारी,नारायण जी झा, देवकीनंदन ठाकुर, मिथलेश यादव,मो.सरफ़राज़ अनवर, कृष्णमोहन चौधरी, मो.चांद, जयंत झा, बरूण यादव डां.रजी अहमद,मो.शादाब अख्तर, मिर्ज़ा मनव्वर बेग, शशिभूषण ठाकुर, शिव कुमार बैठा,मो.आरजू, आदिल आजम, मो.नसीम अंसारी,धनंजय सिंह,कामदेव चौधरी, अकबर अली खां, बसंत सिंह,सुधीर पांडेय,सुनील कुमार सिंह,नारायण पासवान,मो.जसीम अंसारी आदि थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal