डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी ने स्वतंत्रा सेनानी राम सेवक ठाकुर से की मुलाकात।

चुनावी हार के बाद भी अक्सर काँग्रेस नेता डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी लगातार क्षेत्र भ्रमण करते नज़र आते है। इसी के दौरान कमतौल में स्वतंत्रा सेनानी आदरणीय राम सेवक ठाकुर के घर उनका कुशल छेम जानने पहुँचे। राम सेवक ठाकुर इलाके के सबसे पुराने कांग्रेसी भी है। 1940 में उनकी उम्र 12 साल के करीब थी जब पहली बार अंग्रेज़ी पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की थी तो उनकी उम्र कम होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया था। राम सेवक ठाकुर जी ने आज़ादी के लड़ाई की दिलचस्प कहानियाँ बताई और संग्राम की क्रांती को सबने मिलकर याद किया।
डॉक्टर उस्मानी ने ठाकुर के लम्बी आयु की प्रार्थना ईश्वर से की और कहा की ईश्वर आपको लम्बी आयु दे ताकि आपसे हम सब प्रेरणा लेते रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal