Breaking News

एयरपोर्ट स्टाइल लुक में दिखेगा बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन दरभंगा से अजित कुमार सिंह की रिपोर्ट

एयरपोर्ट स्टाइल लुक में दिखेगा बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन

आरएलडीए के आला अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया निर्णय

बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन


समस्तीपुर मंडल रेलवे के अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) के आला अधिकारियों के साथ हुई। बापूधाम मोतिहारी को उच्चस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाए जाने के आवश्यक पहलुओं पर विचार के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता स्थानीय सांसद सह पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ऑन रेलवे के चेयरपर्सन राधा मोहन सिंह ने की। जबकि आरएलडीए की ओर से चेयरमैन वेद प्रकाश दुदेजा, जीएम प्रोजेक्ट सुनील कुमार वर्मा, जेजीएम प्रोजेक्ट पीआर सिंह, प्रोजेक्ट मेंबर अंजनी कुमार के साथ समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक अग्रवाल,सीनियर डीईएन आरएन झा एवं पीके आलोक सीनियर डीसीएम सरस्वतीचंद एवं डीएससी एके लाल ने बैठक में भाग लिया। इस बैठक में रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश भी ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जुड़ी रहीं।
बैठक में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट स्टाइल लुक देने का निर्णय लेते हुए इसके इन वार्ड एवं आउट वार्ड यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि इसके लिए फुलप्रूफ प्लान बनकर तैयार है और इसे 2024-25 तक पूरी तरह से धरातल पर उतारे जाने की योजना है। मौके पर बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 04009 अप एवं 04010 डाउन को सप्ताह में दो दिन चलाए जाने के लिए हरी झंडी दिखाकर बिदा किया गया। बैठक में उपस्थित रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश, पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमिटी ऑन रेलवे के चेयर पर्सन राधा मोहन सिंह सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति डीआरएम आलोक अग्रवाल ने आभार जताया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …