Breaking News

साहित्य अकादमी ने किया नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन

साहित्य अकादमी ने किया नारी चेतना कार्यक्रम का आयोजन

Edit by अजित कुमार सिंह

साहित्य अकादमी की वेबलाईन श्रृंखला के अन्तर्गत “नारी चेतना कार्यक्रम” का आयोजन शुक्रवार की देर शाम मैथिली भाषा में आयोजित किया गया। साहित्य अकादमी के मैथिली भाषा प्रतिनिध अशोक अविचल की अध्यक्षता और सुरेश बाबू के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में कवयित्री जयन्ती कुमारी ने नारी विमर्श पर केन्द्रित गज़ल और कविताएं प्रस्तुत की। उनकी कविता ” कहबा लय मुखियाईन” को दर्शकों ने खूब सराहा। निवेदिता झा ने स्त्री विमर्श पर आधारित अपनी कविताएं क्रमश: “स्त्रीक धमनी में बहैत शोणित” और “स्त्रीक राति नहि होइत छैक” पढ़ी। अन्य कवयित्रियों कल्पना झा, मुन्नी कामत, नेहा झा एवं दीपिका झा के स्त्री विमर्श पर केन्द्रित रचनाएं भी दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी। मौके पर साहित्य अकादमी के मैथिली भाषा प्रतिनिध अशोक अविचल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मैथिली रचना संसार में स्त्री स्वर को और ज्यादा बुलंद होने की जरूरत पर बल दिया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …