प्रीपेड मीटरों को घरों के बाहर लगाए जाने का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया

आम आदमी पार्टी बिहार के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने बिजली कंपनियों द्वारा जबरन प्रीपेड मीटर को उपभोक्ताओं के घरों के बाहर लगाए जाने को गलत बताया है। इसके खिलाफ उन्होंने मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर शिकायत भी की है।
उन्होंने कहा है कि- ” प्रीपेड मीटरों को उपभोक्ताओं के घरों के बाहर खुले में लगाए जाने से स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं में आक्रोश है। अभी कुछ ही दिनों पहले विद्युत कंपनियों ने इलेक्ट्रोनिक मीटर लगवाया था जिसका भुगतान उपभोक्ताओं को करना पड़ा था, अब नए प्रीपेड मीटर का भी उनसे शुल्क लिया जाएगा। घरों के बाहर मीटर को वे हवा,पानी और धूप में असुरक्षित बता रहे हैं। नए प्रीपेड मीटर में अनियमितताओं की अनेकों शिकायते दर्ज होने से भी उपभक्ताओ में अफरातफरी का माहौल है।
आम आदमी पार्टी की ओर से मांग की गई है की बिजली कंपनियां नए प्रीपेड मीटर अपने खर्चे से उपभोक्ताओं को मुहैया कराए और घरों या दुकानों के अंदर सुरक्षित जगह पर इंस्टॉल करे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal