Breaking News

विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक विश्वविद्यालय के सभागार गृह में  कुलपति  सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विश्वविद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति की बैठक विश्वविद्यालय के सभागार गृह में  कुलपति  सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में वर्ष 2021-22 के 42,64,700/(बयालीस लाख चौंसठ हजार सात सौ रूपये मात्र) की बजट को पारित कर विस्तार पूर्वक आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर युवा छात्र-छात्राएं स्वाबलंबी व आत्मनिर्भर बनते हैं, युवा छात्र-छात्राएं सेवा भाव से जुड़कर स्वयं के अंदर विभिन्न प्रकार के कलाओं का निखार कर स्वयं को राष्ट्र एवं विश्व पटल पर स्थापित करते हैं। तथा उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालय इकाइयों द्वारा प्रत्येक गोद लिए गए मोहल्ला में प्राथमिक विद्यालय में स्वयंसेवकों की समूह बनाकर शैक्षणिक कार्यों में अपना श्रमदान करें जिससे स्थानीय लोगों को लाभ प्राप्त होगा। वहीं उन्होंने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना कोषांग के माध्यम से चारों जिले में अमृत महोत्सव व विश्वविद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रकार के समाज उपयोगी कार्यक्रम का आयोजन करेगी।
वहीं इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक (बिहार-झारखंड)  पीयूष परांजपे ने कहा कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एन०एस०एस० इकाई ने जिस प्रकार से केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है वह सराहनीय है।
वहीं इस अवसर पर कुलसचिव  मुस्ताक अहमद ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा कार्यान्वित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों पर विशेष प्रकार से प्रकाश डालकर सभी उपस्थित सदस्यों को समझाया व आश्वासन प्रदान किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन सदैव राष्ट्रीय सेवा योजना की क्रियाओं में ससमय अपना योगदान प्रदान करेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय इकाइयों द्वारा आयोजित सभी प्रकार के कार्यक्रमों की विस्तृत डॉक्यूमेंट कर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में प्रचार प्रसार किया जाए।
इस बैठक में वित्त पदाधिकारी  कैलाश राम, युवा अधिकारी डॉ० प्रियव्रत मंडल, हिंदी विभागाध्यक्ष राजेंद्र शाह, राज्य समन्वयक प्रभात दास फाउंडेशन मुकेश कुमार झा, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ए०के० बच्चन, मारवाड़ी महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ० फूलो पासवान, जे०एन० कॉलेज मधुबनी प्रधानाचार्य डॉ० लक्ष्मीकांत मिश्रा, विमेंस कॉलेज समस्तीपुर प्रधानाचार्य प्रो० सुनीता सिन्हा, छात्र कल्याण अध्यक्ष विजय कुमार यादव,एन०सी०सी० कमांडिंग आफिसर कर्नल आर०के० रेड्डी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० अखिलेश राठौर,सोनी शर्मा, मुकेश कुमार झा व अमरजीत उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ० आनंद प्रकाश गुप्ता ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विनोद बैठाने किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …