Breaking News

एम०के कॉलेज समेत विभिन्न इकाई एवं महाविद्यालयों में चलाया गया सदस्यता अभियान

एम०के कॉलेज समेत विभिन्न इकाई एवं महाविद्यालयों में चलाया गया सदस्यता अभियान…

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान लगातार तेरहवे दिन भी जारी,
एम०के कॉलेज के सदस्यता प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन का महापर्व अभियान है विद्यार्थी परिषद छात्रों में सामाजिक व राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है।
एम०के० कॉलेज अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि परिषद प्रतिवर्ष सदस्यता अभियान चलाता है इस वर्ष भी 1 से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, महाविद्यालय से लेकर विश्विद्यालय परिसर में छात्रों को संगठन से जोड़ा जा रहा है ।
राघव आचार्य ने कहा की सदस्यता अभियान में नए छात्रों को राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रप्रेम का बोध कराने का काम प्रारंभ किया गया है, विद्यार्थी परिषद नगर के अलावा गांव में प्रखंडों में विभिन्न इकाइयों में जाकर छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री हेमन्त कुमार मिश्र, जिला संयोजक उत्सव पराशर, जिला सदस्यता प्रभारी राहुल सिंह, प्रिंस चौधरी,प्रियांशु, नीतिश मिश्रा, आदि मौजूद थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …