Breaking News

जिले के प्रभारी मंत्री ने लिया बाढ़ शरण स्थली का जायजा खिचड़ी- चोखा खाकर की गुणवत्ता की जांच

 

जिले के प्रभारी मंत्री ने लिया बाढ़ शरण स्थली का जायजा

खिचड़ी- चोखा खाकर की गुणवत्ता की जांच

 

दरभंगा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री-सह-दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री श्री सम्राट चौधरी ने माननीय सांसद दरभंगा श्री गोपाल जी ठाकुर माननीय विधायक केवटी श्री मुरारी मोहन झा एवं जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एसएम के साथ हनुमाननगर प्रखंड के सिरिनिया तटबंध अवस्थित बाढ़ शरण स्थली का भ्रमण कर वहां रह रहे लोगों का हालचाल जाना।
बाढ़ शरण स्थली पर चल रहे सामुदायिक किचन में बने खिचड़ी- चोखा को माननीय मंत्री, माननीय सांसद, माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी के द्वारा खाकर टेस्ट किया गया खाने की गुणवत्ता से मंत्री जी काफी संतुष्ट दिखे इसके उपरांत उन्होंने वहां रह रहे लोगों से बातचीत की और जीआर प्राप्ति एवं अन्य बाढ़ सहायता प्राप्ति के संबंध में फीडबैक लिया।
अधिकतर लोगों ने बताया कि उन्हें जीआर(बाढ़ सहाय्य अनुदान) की राशि मिल गयी है। कुछ लोगों ने ना मिलने की बात की तो जिलाधिकारी ने कहा कि राशि पुश की जा चुकी है, तीन से चार दिन में सबके खाते में आ जाएगी। पशु चारा एवं पॉलीथिन शीट के संबंध मे लोगों ने बताया कि जो परिवार यहां शरण लिए हुए हैं उन्हें पॉलिथीन सीट प्राप्त हुआ है एवं यहां के पशुओं के लिए पशु चारा मिलता रहा है।
लोगों ने मंत्री जी से बागमती नदी पर पुल निर्माण की मांग की मंत्री जी ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का स्थाई निदान निकालने का प्रयास किया जाएगा नहीं तो पुनर्वास हेतु वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाएगा।
इसके पूर्व वे रामेश्वरी भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान (राजकीय आयुर्वेद कॉलेज),दरभंगा के 44 वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन अपने कर कमलों से किए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …