Breaking News

जन्मदिन के अवसर पर लगाया रक्तदान शिविर का आयोजन 50 युवाओं ने किया रक्तदान

जन्मदिन के अवसर पर लगाया रक्तदान शिविर का आयोजन 50 युवाओं ने किया रक्तदान
एमएसयू के अभिषेक कुमार झा ने मनाया 25 वां जन्मदिवस

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रक्तदान का शिविर का आयोजन लहेरियासराय चट्टी चौक दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया इस बाबत अभिषेक कुमार झा ने कहा रक्तदान करके अच्छा महसूस होता हैं पिछले कई सालो से लगातार हमलोगो के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं आज इसी क्रम में अपने जन्मदिन पर एक बार फिर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया हैं रक्तदान करके जरूरतमंद लोगों को मदद किया जाता हैं जितनी हमें रक्त की आवश्यकता हैं उतना रक्त आज ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं होता हैं जिसको देखते इस शिविर का आयोजन हमलोग कर रहे हैं प्रत्येक साल सेकड़ो जरुरतमंद लोगों को मुफ्त में रक्त उपलब्ध हमलोगो के द्वारा किया जाता आ रहा हैं पिछले कई सालो से युवाओं की भागेदारी ने हमें सेकड़ो लोगों को मदद करने का अवसर प्राप्त किया हैं सेकड़ो लोगों के चेहरा पर ख़ुशी लाना ही हमारा मकसद हैं जिसपर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं संगठन के युवा हो या अन्य युवा जब भी रक्तदान शिविर लगाया जाता हैं दर्जनों युवा आकर अपना रक्तदान करते हैं जिसको हमलोग जरुरत मंद तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं कई ऐसे भी युवा हैं जो प्रत्येक 4 महीना पर बिना स्वार्थ रक्तदान कर रहे हैं इतने युवाओं का रक्तदान के प्रति जागरूक होना ही हमारा मकसद कामयाबी की ओर जा रहा हैं लेकिन अभी भी रक्त की काफी कमी हैं जिस कारण हमलोग सभी जरूरतमंद की मदद करने से वंचित रह जाते हैं जरुरत हैं लोगों को जागरूक होने की खासकर युवाओं को तभी इस रक्त की कमी को रोका जा सकता हैं लेकिन जिस तरह से युवा अब अपनी भागेदारी दे रहे हैं उससे साफ प्रतीत होता हैं की जरूरतमंद लोगों के मदद के लिए अभी भी सेकड़ो युवा यहाँ खड़े हैं हालांकि जितना हमें रक्त की जरुरत हैं उतना हमलोग नहीं कर पाते हैं महीना में 100 लोगों को अगर रक्त की जरुरत होती हैं तो हमलोग 40-50 लोगों को ही मदद पंहुचा पाते हैं इससे कई लोग हमलोग से नाराज भी रहते हैं जिनको रक्त की आवश्यकता पूरी हो जाती है उनके लिए तो हम सही होते हैं लेकिन जिनकी आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती वैसे लोग हमलोग को गलत नजर से देखते हैं जरुरत हैं लोगों को समझने की हम एक थोड़े से जरुरत को पूरा कर सकते हैं हर किसी के जरुरत को पूरा नहीं कर सकते अगर 40-50 लोगों की भी मदद होती हैं यह भी एक बड़ी बात हैं हम मीडिया के माध्यम से सभी लोगों से अपील करना चाहते हैं की पहले आप रक्तदान कीजिये फिर रक्त की आवश्यकता होने पर हमसे संपर्क करें लेकिन घर में 4-5 लोग रक्तदानी होते हुए भी लोग पहले रक्तदान करने वाले संस्था और संगठन को ढूंढ़ते हैं ऐसे में हर किसी का मदद करना संभव नहीं होता हैं लोगों को पहले खुद रक्तदान करना चाहिए फिर रक्तदान के लिए मदद माँगना चाहिए छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा सबसे पहले जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें आसा करता हुँ की इनकी उम्र और भी बड़ी हो ताकि और भी रक्तदान शिविर लगाया जा सके और लोगों को मदद किया जा सके इससे अच्छा जन्मदिन कुछ भी नहीं हो सकता जहाँ दर्जनों लोगों ने रक्तदान कर लोगों को जान बचाने का कार्य कर रहे हैं आज इनका 25 वां जन्मदिन हैं जहाँ पर लगभग 50 लोगों ने रक्तदान किया रक्तदान महादान होता हैं इसमें हम युवाओं की भागेदारी महत्वपूर्ण हैं थोड़े से जागरूक होने पर आज सेकड़ो युवा हमेसा रक्तदान करने को तैयार रहते हैं अगर इसी तरह से चलता रहे तो आने वाले समय में हजारों युवा रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे इस मौके पर दरभंगा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर मृदुल शुक्ला ने कहा में अपने आप को काफी भाग्यशाली समझता हुँ जो मुझे ऐसे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाता हैं इन युवाओं का जोश और जज्बा कई लोगों को प्रेरित कर रहा हैं अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले समय में रक्त की कमी को रोका जा सकता हैं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल एमएलएसएम कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉक्टर विद्यानाथ झा ने कहा जब भी इस तरह का कार्यक्रम होता हैं और मुझे सुचना मिलती हैं तो में तुरंत कार्यक्रम में शामिल हो जाता हुँ मेरा उम्र अब रक्तदान करने का नहीं रहा लेकिन युवाओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित तो कर ही सकता हुँ और युवाओं को प्रेरित करने के लिए ही में यहाँ इस कार्यक्रम में आया हुँ और आगे जब भी ऐसा कार्यक्रम होगा में जरूर शामिल रहूँगा मुख्य अतिथि गोपाल चौधरी ने कहा कार्यक्रम की शुरुवात एमएसयू जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा के केक काटने से शुरू किया गया और इनका 25 वा जन्मदिन मनाया गया सभी रक्तवीरो ने जिलाध्यक्ष को जन्मदिन के लिए बधाई प्रेषित किया यह कार्यक्रम लहेरियासराय चट्टी चौक के दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया इस बिच मुकेश सिंह, गोपाल चौधरी सुधीर महतो,नीरज भारद्वाज,नारायण मिश्रा,भास्कर,अभय नाथ,मुरारी,गोविन्द,परशुराम,राज पासवान,दिलीप,गुरुशरण,रमेश,पंकज,सौरभ,अर्जुन,चन्दन,अनिश चौधरी,सुधांशु,वेदांत वत्स,अविनाश कुमार,रोहित कुमार,दीपांकर झा,राजन मिश्रा आदि युवाओं ने रक्तदान किया।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …