बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ ने मनाया अभियंता दिवस

बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ द्वारा बोरिंग रोड स्थित अभियंता भवन मे अभियंता शिरोमणी भारत रत्न डा एम विश्वेश्वरैया जी के 161 वी जयन्ती के अवसर पर 54 वा अभियंता दिवस बडे ही धूमधाम से मनाया गया।स्वागत भाषण बेसा के अध्यक्ष ई जे पी सिंह कश्यप द्वारा दिया गया।तत्पश्चात नितिन नवीन,मुख्य अतिथि सह माननीय मंत्री पथ निर्माण विभाग द्वारा अध्यक्ष , महासचिव एव॔ अन्य गणमान्य के साथ विश्वेश्वरैया जी के मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरान्त दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। वर्धा विश्वविद्यालय के अतिथि प्राध्यापक ई राघव शरण शर्मा द्वारा”अभियंता एवं अभियन्त्रण:दशा एवं दिशा ” पर की नोट स्पीच दिया गया।इस अवसर पर बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने उद्गार व्यक्त करते हुए डा विश्वेश्वरैया को एक उत्कृष्ट अभियंता एव॔ महान राजनयिक बताया जिन्होने आधुनिक भारत के निर्माण मे अतुलनीय भूमिका निभाई। उन्होने भारत एवं बिहार को क्रमशःविकसित देश एवं राज्य की कतार मे खडा करने के लिए विकास की कमान अभियंताओ के हाथ मे देने की आवश्यकता बताई । डा चौधरी ने सरकार से विश्वेश्वरैया जी के नाम पर विश्वेश्वरैया पुरस्कार एवं इन्जीनियर आफ द इयर पुरस्कार स्थापित करने तथा 15 सितम्बर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त 5 अभियंताओ ई अजय कुमार सिन्हा,पूर्व अध्यक्ष,बेसा,ई अमरेन्द्र कुमार सिंह,पूर्व महासचिव,बेसा,स्व ई चाणक्य कुमार सिंह,पूर्व महासचिव,बेसा,ई परशुराम सिंह,पूर्व सचिव,बेसा एवं ई राघव शरण सिंह,सेवानिवृत्त कार्य पालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग को मुख्य अतिथि श्री नितिन नवीन,माननीय मंत्री,पथ निर्माण विभाग द्वारा अभियंता रत्न से सम्मानित किया गया। मंत्री नितिन नवीन द्वारा राज्य के विकास मे अभियंताओ की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बिश्वेश्वरैया जी के पद चिन्हो पर चलते हुए राज्य के विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने का आह्वान किया। माननीय मंत्री को अध्यक्ष एवं महासचिव, बेसा द्वारा शौल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।अन्त मे ई अरूण कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal