Breaking News

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 16 सिंतबर से 21सितंबर तक

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम दिनांक 16 से 21 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का जिलास्तरीय उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के द्वारा सीएचसी बहादुरपुर में ढाई साल की बच्ची अंजनी को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाकर शुरुआत की गई। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग पिछले 1 साल से अधिक समय से प्रयासरत है इसी क्रम में आवश्यक स्वास्थ्य कार्यक्रमों का नियमित रूप से संचालन करना भी जनहित में आवश्यक है। बच्चों में कृमि संक्रमण, अस्वक्षता तथा दूषित मिट्टी के संपर्क से होता है। 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने हेतु कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम सभी एएनएम आंगनबाड़ी सेविका आशा एवं स्कूल के माध्यम से चलाई जाएगी। इसके पर्यवेक्षण हेतु स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का प्रखंड आवंटन एवं सभी डेवलपमेंट पार्टनर को सहयोग करने को बताया गया है। डीपीओ आईसीडीएस ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के सभी घरों के भ्रमण कर लक्षित समूहों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाना सुनिश्चित करेंगे तथा यह निश्चित करेंगे कि कोई भी छोटे नहीं। डीआइओ डा एके मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 1375050 बच्चों को अल्बेंडाजोल की दवाई खिलाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम के सफलता हेतु कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। सभी एफ एल डब्ल्यू का उन्मुखीकरण कराया गया है। इस कार्यक्रम में एसएमओ डा बसवराज, एस एम सी यूनिसेफ शशि कान्त सिंह,ओंकार चंद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मंजर, बीएचएम संजय कुमार, बीसीएम मनोज कुमार, अरूण झा आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …