Breaking News

मखाना उद्योग से बालश्रम से बच्चों को मुक्त कराने के दौरान बी.बी.ए की टीम पर तस्करो ने किया हमला

 

मखाना उद्योग से बालश्रम से बच्चों को मुक्त कराने के दौरान बी.बी.ए की टीम पर तस्करो ने किया हमला, निदेशक मनीष शर्मा के नेतृत्व मे सुरक्षित टीम वापस लौटी दिल्ली


पूर्णिया  बचपन बचाओ आंदोलन ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर पूर्णिया जिला के सदर थाना क्षेत्र के खुकसीबाग इलाके मे अवैध रूप से चल रहे मखाना उद्योग से बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराने के लिए टीम एवं स्थानीय के साथ उक्त स्थल पर पहुंची जहां बाल श्रम करते हुए 50 से अधिक बच्चे पाए गए जिसमें 12 बच्चियों से भी मखाना फोरी करने का कार्य करवाया जा रहा था। बच्चों में मुक्त होने का उत्साह था बच्चे स्वयं पुलिस और संगठन की टीम को देखकर मुक्त होने के लिए आगे आ रहे थे और एक जगह सभी बच्चे खड़े हुए ताकि उनको गाड़ी में आगे की कार्रवाई हेतु ले जाया जा सकता ,लेकिन बाल श्रम करवाने वाले तस्करों को यह मंजूर नहीं था। संगठन को कुछ बच्चों के परिजन द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी कि उनके बच्चों को बहला-फुसलाकर कार्य हेतु ले आया गया है और नियोजक बच्चों के साथ मारपीट और अत्यधिक समय तक कार्य करवाते हैं बच्चों के परिजन भी बच्चों को वापस लेने टीम के साथ आए थे उनके बच्चों को वहां से बाहर नहीं आने दिया जाता था पूछने पर मालिक द्वारा सही जानकारी नहीं दी जाती थी। शिकायत प्राप्त होने पर संगठन के निदेशक मनीष शर्मा संज्ञान लेते हुए स्वयं अपने नेतृत्व में पूरी टीम के साथ बच्चों को मुक्त करवाने के लिए केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से पूर्णिया पहुंच कर स्थानीय थाना के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएं इस दौरान नशे में मगन तस्करों के द्वारा टीम पर हमला की गई और रेस्क्यू टीम को बच्चों की किडनी निकालने वाला का अफवाह फैला कर हमला करवाया गया हालांकि पुलिसकर्मी एवं निदेशक मनीष शर्मा के कुशल नेतृत्व से पूरी टीम सुरक्षित वहां से बाहर निकल पाई और घटना को अंजाम देने वाला एक तस्कर को भी गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। जिसके बाद संगठन के निदेशक मनीष शर्मा के निर्देशानुसार पूरी टीम दिल्ली सुरक्षित वापस लौट गई है उक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में संगठन के राकेश कुमार, राज्य संयोजक मुख्तार उल हक, जितेंद्र कुमार, मुकुंद चौधरी आदि मौजूद रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …