Breaking News

MLSM कॉलेज में अवैध वसूली के खिलाफ एमएसयू ने किया आंदोलन

एमएलएसएम कॉलेज में अवैध वसूली के खिलाफ एमएसयू ने किया आंदोलन —
पार्ट 1 के छात्रों को चालान से अधिक लिया जा रहा हैं पैसा

एम एल एस एम कॉलेज मिथिला स्टूडेंट यूनियन इकाई द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया कॉलेज परिसर में दिया गया आंदोलन की अगुवाई कर रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता व एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालय में नामंकन के दौरान छात्रों से चालान से अधिक पैसा लिया जा रहा हैं एमएलएसएम कॉलेज एलएनएमयू का एक प्रतिष्ठित कॉलेज हैं दरभंगा में सबसे ज्यादा छात्रों का संख्या इसी कॉलेज में हैं कॉलेज शैक्षणिक माहौल लाने में हमलोगो का एक अहम योगदान हैं एक कॉलेज का अध्यक्ष होने के नाते मेरा दायित्व बनता हैं के यहाँ विधि व्यस्था सही से चले लेकिन पिछले कुछ समय से कॉलेज में क्रमचारी अपना काम छोड़ दलाली पर उतर आए हैं छात्रों से अवैध पैसा लिया जा रहा चालान से अधिक पैसा लेना इसे मिथिला स्टूडेंट यूनियन कतई बर्दास्त नहीं करेगा अन्य किसी भी कॉलेज में अवैध वसूली हो हमें फर्क नहीं परता लेकिन एमएलएसएम कॉलेज के छात्रों ने हमेसा से मिथिला स्टूडेंट यूनियन के ऊपर भरोसा जताया हैं और हमेसा छात्र संघ चुनाव हमें ही चुना हैं पिछले कई दिनों से कॉलेज प्रशासन को इस बाबत सुचना दिया जा रहा था लेकिन ऐसा प्रतीत होता हैं की मानो कॉलेज प्रशासन भी इस अवैध वसूली में शामिल हैं तभी कॉलेज के प्रतिष्ठा का ख्याल नहीं रखा जा रहा हैं । हमारी यह मांग है कि जल्द महाविद्यालय के सभी नामंकन काउंटर को कैशलेस काउंटर किया जाय। इस बाबात महासचिव आदित्य मिश्र ने कहा कि जब पूर्व में महाविद्यालय प्रशासन को सूचित किया गया तो उनके द्वारा कोई ठोस कदम नही लिया गया और जब से पार्ट 1 में नामांकन शुरू हुआ हैं तभी से चालान से अधिक पैसा छात्रों से वसूल किया जा रहा हैं जिसका हम विरोध करते हैं और मांग करते हैं की तत्काल इस अवैध वसूली को रोका जाए अवैध वसूली करने वाले क्रमचारी को बर्खास्त किया जाए चालान से 1 रुपया अधिक किसी भी छात्र छात्रा का न लगे यह सुनिश्चित किया जाए अगर हमारी मांगो पर अभी भी कारवाई नहीं होता हैं तो आने वाले दिनों में कॉलेज के सभी काउंटर को बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी पूर्णतः जवाबदेही कॉलेज प्रशासन की होगी, मौके पर प्रधानाचार्य मंजू चतुर्वेदी ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द महाविद्यालय के सभी काउंटर को कैशलेश काउंटर किया जाएगा। आज आंदोलन में अमन कुमार पांडेय, नीरज पांडेय, गोविंद झा, अनीश चौधरी, अभिषेक कुमार झा, रंजन दरभंगिया, मयंक कुमार, पीयूष मैथिल, जावेद अख्तर, राजेश कुमार, ऋतु राज, आशु मित्तल, गौरव यादव, सूरज साह, योगेश भार्गव, शंकर राय, मुकुंद, प्रभाकर, रंजीत झा, राघव राय, आदर्श कुमार आदि छात्र भी उपस्थित थे

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …