Breaking News

कोरोना टीका का दूसरा डोज़ बढ़ाने को ले विभागीय प्रयास तेज

पूरे परिवार सहित मैंने लिया दूसरा डोज़, संक्रमण से बचाव के लिए सम्पूर्ण टीकाकरण ज़रूरी

कोरोना टीका का दूसरा डोज़ बढ़ाने को ले विभागीय प्रयास तेज
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश से टीकाकेन्द्रों पर बनाये गए अलग काउंटर- डीआईओ

दरभंगा समाजसेवी कबीरचक निवासी संतोष कुमार मंडल ने बताया कोरोना वायरस से बचाव के लिए उन्होंने खुद व सभी परिवारों के साथ सदर पीएचसी पहुंचकर टीका का दूसरा डोज़ ले लिया।  बुजुर्ग माता-पिता को टीका दिलाने के लिए संतोष बारी- बारी से बाइक पर ले जाकर सदर पीएचसी पहुंचाया। कर्मियों के सहयोग से उनके पूरे परिवार का बिना किसी समस्या से पूर्ण टीकाकरण हो गया। संतोष ने बताया संक्रमण से बचाव के लिए संपूर्ण टीकाकरण जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को कोरोना टीका का संपूर्ण डोज लेना जरूरी है। उन्होंने कहा सदर पीएचसी टीकाकरण केंद्र पर दूसरा डोज़ लेने के लिए सुविधा उपलब्ध है। वहां जाने पर तुरंत दूसरा डोज दिया जाता है। इस दौरान किसी प्रकार की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ता है।

दूसरा डोज़ लेने वाले लाभार्थियों की सुविधा बढ़ाने को ले किया पहल:

जिला में कोरोना कोरोना टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। इस दौरान दूसरे डोज़ लेने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश से जिला के टीकाकरण केंद्रों पर अलग काउंटर बनाए गए हैं। इससे दूसरा डोज़ लेने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। डीआईओ डॉ एके मिश्रा ने बताया टीकाकरण अभियान के तहत टीका दिए जाने के क्रम में टीके की पहली और दूसरी डोज लेने वालों के बीच भारी अंतर को दूर करने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा राज्य में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। बताया ज़िला में अब तक कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत रविवार की शाम तक कुल 19 लाख 71 हजार 872 लोगों को पहला व दूसरा डोज दिया जा चुका है. इसमें से 15 लाख 94 हजार 73 ने प्रथम व तीन लाख 77 हजार 799 लाभार्थियों को दूसरा डोज मिल चुका है. इस प्रकार 19.15 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है. इसे बढ़ाने की ज़रूरत है। लिहाजा यह कारवाई की गई है, ताकि दूसरा डोज़ लेने वालों की संख्या बढ़ाई जा सके।

टीका का दूसरा डोज लेने वालों के परेशानी को दूर करने का प्रयास:
डीआईओ ने कहा टीकाकरकण केंद्रों पर कोरोना टीका की पहली डोज लेने वालों की भीड़ होने और दूसरी डोज लेने वालों की संख्या कम होने के कारण विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई हैं। अस्पताल प्रशासन भी पहले डोज लेने वालों की भीड़ को देखते हुए उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्रों पर टीका की दूसरी डोज लेने वालों की परेशानी कम करने और उन्हें सुविधा प्रदान कर प्रोत्साहित करने में अलग से काउंटर काफी लाभकारी होगा।

संभव हो तो निर्धारित तारीख को ही दूसरी डोज लें:

ज़िला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मिश्रा ने कहा अगर संभव हो सके तो निर्धारित तारीख को ही टीकाकरण कराना चाहिए। लेकिन किसी समस्या के चलते अगर उस तारीख को वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिल पाती पाते तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। छह माह तक टीका की पहली डोज का असर शरीर में रहता है। हालांकि, कोशिश करें कि निर्धारित तिथि के नजदीक ही किसी दूसरी तारीख को चुनें। इससे संक्रमण की संभावना कम रहेगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …