Breaking News

महंगाई की मार झेल रही महिलाएं 27 सितम्बर को उतरेंगी भारत बन्द मे:-शशि यादव

महंगाई की मार झेल रही महिलाएं 27 सितम्बर को उतरेंगी भारत बन्द मे:-शशि यादव

आशा, रसोइया, सेविका-सहायिका के सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर 24 सितम्बर को पीएचसी सहित व्यापक आंदोलन का आहवान

दरभंगा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एशोसिएशन के राज्य सचिव सह बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ(गोपगुट) के राज्याध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि जब से भाजपा व मोदी सरकार सत्तारुढ़ हुई देश को कम्पन्नी राज बनाने मे तुली हुई देश के सभी नवरत्न कम्पनीयों सहित सार्वजनिक सम्पत्तीयों को कारपोरेटर अंडानी अम्बानी के हाथों घरेल्ले से बेच रही है यहाँ तक की खेती किसानी को भी अडानी अम्बानी हवाले करने की तैयारी कर रही है इनके पक्ष में तीन कृर्षि कानून संसद से पास कर दी है। इसके खिलाफ किसान तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर महीनों से सड़क पर है।
वे आज ऐपवा द्वारा मिर्जापुर मे भाकपा(माले) महानगर कार्यालय मे आयोजित दरभंगा जिला स्तरीय महिला कार्यकर्ता कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए यक्त बातें कही आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वस्थ्य जैसे बुनियादी संस्थाओं को निजी हाथों में सौपने की तैयारी कर रही है। जनता मंहगाई बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। इन्हीं सब सवालों को लेकर महीनों से आन्दोलनरत् किसान 27 सितम्बर 2021 को भारत बंद का आह्वन किया है जिसे महंगाई की मार झेल रही महिलाएं मजबूती से सड़क पर उतरेंगी और बन्द को सफल कर मोदी सरकार को नींद उड़ा देंगी। कार्यशाला की अध्यक्षता साधना शर्मा, रानी सिंह और रूबी खातुन की अध्यमण्डली ने किया। वहीं कार्यशाला को भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, जिला स्थाई समिती सदस्य भूषण मण्डल, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, चाँदनमुनि देवी, सुनीता देवी, प्रियंका देवी, शोभा देवी, कौशर खातुन, आरती देवी, बसन्ती देवी, माला कुमारी, फूलो देवी, रानी शर्मा, आइसा नेत्री मीनाक्षी कुमारी, शबा प्रवीण, आँचल कुमारी और ओणम, पप्पु पासवान आदि ने सम्बोधित किया।

 

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …