Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर 60 बच्चों का हुआ नामांकन

बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर 60 बच्चों का हुआ नामांकन

सीतामढ़ी:- बचपन बचाओ आंदोलन के पहल पर परिहार प्रखंड के दुबे टोल गांव में संगठन एवं गठित सीपीसी के द्वारा अनामांकित बच्चों को चिन्हित कर नामांकन करवाया जा रहा है साथ ही अन्य पीवीसी गांव में भी नामांकन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अब तक 60 बच्चों का नामांकन हुआ । इस कड़ी में मंगलवार को मध्य विद्यालय दुबे टोला में नव नामांकित बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया, बच्चों का नामांकन होने से बाल श्रम पर न सिर्फ लगाम लगेगा अपितु बाल श्रम व बाल विवाह मुक्त गांव की परिकल्पना भी साकार होगी। इस अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय दुबे टोला के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सूरज, शिक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद, शंभू शरण, चंदन मांझी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई जनसुनवाई   

🔊 Listen to this • डीएम की अध्यक्षता में 30 से अधिक आवेदनों की हुई …