कम्युनिस्ट नेता बैजनाथ झा के निधन से आम लोगों में शोक की लहर

कम्युनिस्ट नेता बैजनाथ झा के निधन से आम लोगों में शोक की लहर

सीपीआई के जुझारू नेता के निधन पर कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
दरभंगा  प्रातः काल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता कामरेड बैजनाथ झा की 80 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ता सहित किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान, महिलाओं में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन के बाद उनके पैतृक आवास मझोलिया पंचायत के सिमैसीगपुर जाकर उनके शव पर पार्टी की झंडा, फूल व माला चढ़ाकर सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने उनको अंतिम विदाई दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि कामरेड बैजनाथ झा जी 1950 के दशक से ही कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े थे। 1961 से लगातार बिहार राज्य परिवहन निगम के कर्मचारी यूनियन के सचिव रहे। वे परिवहन निगम में टी आई पद पर कार्यरत थें। उन्होंने अपने जीवन काल में कई बड़े ऐतिहासिक मजदूर आंदोलन किए। वहीं बिहार राज्य परिवहन निगम में कर्मचारी यूनियन को मजबूत कर उनके हक-हकूक को दिलाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन काल में हायाघाट के अंदर पार्टी को मजबूत किया। उनके निधन पर पार्टी जिला कार्यालय सहित सभी अंचल व शाखा कार्यालय में झंडा झुका कर उन्हें सलामी दी गई है। वही 2 दिनों तक कोई भी पार्टी का जिला स्तर पर समारोह कार्य पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। उनके निधन की खबर सुनकर पार्टी के कई राज्य और देश स्तर के नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया। वही इस दुख की घड़ी में पार्टी पूरे मजबूती के साथ उनके परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने बताया कि इनके निधन से कम्युनिस्ट आंदोलन को एक बड़ा नुकसान हुआ है। आने वाले दिनों में जिसकी भरपाई करना असंभव है। कॉमरेड बैजनाथ झा इस समाज और कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श थे। उन्होंने अपने जीवन में जो काम किए हैं। वह काफी प्रशंसनीय रहा है। उनके अधूरे कामों को हम कम्युनिस्ट कार्यकर्ता पूरा कर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। कॉमरेड बैजनाथ झा जी के बताए रास्ते पर चलने का हम सभी संकल्प लेते हैं। वही उनके निधन पर सीपीआई हायाघाट अंचल मंत्री मणिकांत झा, सीपीएम जिला मंत्री अविनाश ठाकुर ‘मंटू’, सीपीआई जिला कार्यकारिणी के सदस्य विश्वनाथ मिश्र, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, सीपीआई नेता मोहम्मद कलाम, मोहम्मद इदरीश, मनोज कुमार झा, रणजीत कुमार झा, विदेश चौधरी, राम नारायण झा, रामचरित पासवान, पत्रकार कामदेव मंडल, नरेश चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने शोक व्यक्त किया। उनके अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने शामिल होकर उनको अंतिम विदाई दी।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …